- Hindi News
- Career
- UPSC CSE 2019| UPSC Has Released The Marks Of Selected Candidates In The Civil Services Examination 2019, The Result Was Released On August 4 Last Year.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेस एग्जाम 2019 में सफल हुए कैंडिडेट्स के मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। UPSC CSE परीक्षा की फाइनल लिस्ट में शामिल हुए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए मार्क्स चेक कर सकते हैं। इससे पहले कैंडिडेट्स को सिर्फ अपनी रैंक पता थी, लेकिन अब वे यह भी जान पाएंगे कि उन्हें किस विषय में कितने मार्क्स मिले हैं।
4 अगस्त 2020 को जारी हुआ रिजल्ट
UPSC CSE 2019 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 04 अगस्त 2020 को जारी किया गया था। इसमें कुल 829 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ था। जिसके बाद कमीशन ने 89 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट से और सिफारिश की थी। आयोग की तरफ से जारी मार्क्स के बाद अब कैंडिडेट्स सब्जेक्ट-वाइज अपने परफॉर्मेंस का आकलन कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें मार्क्स
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘लेटेस्ट अनाउंमेंट्स’ सेक्शन में ‘मार्क्स ऑफ रिकंमेंडेड कैंडिडेट्स’ पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही रिकंमेंडेड कैंडिडेट्स के मार्क्स पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएंगे।
- अब कैंडिडेट्स अपने मार्क्स चेक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
CBSE की डेट शीट जारी:बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से; 10वीं की परीक्षा 7 जून और 12वीं की 11 जून को खत्म होगी