ये वीडियो मात्र 30 सेकेंड का है जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि दो बाइक खड़ी हुई है और कुछ ही देर में उसमें से एक बाइक अचानक चलने लगती है. बाइक सड़क के बीच तक पहुंचने के बाद गिर जाती है. सीसीटीवी फुटेज पिछले हफ्ते ही ट्विटर पर सामने आया था, हालांकि इसे पिछले साल दिसंबर में फिल्माया गया था.
कैमरे में कैद हो गया वरना कोई यकीन नहीं करता pic.twitter.com/ebHGTeSQJK
— Amber Zaidi (@Amberological) February 2, 2021
एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कैमरे में कैद हो गया वरना कोई यकीन नहीं करता.’ सीसीटीवी फुटेज को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 18,000 से अधिक बार देखा गया है. पिछले सोमवार को पोस्ट किए गए वीडियो के दूसरे वर्जन को भी लगभग 38,000 बार देखा गया है.
Edited video, it’s not possible.
Ghost is not available on earth, if so then it would be not easy to survive on earth.
Sorry but its fake
— Anil Singh Rathore (@Anilsingh9761) February 2, 2021
कई यूजर ने इसे बकवास बताया तो कई ने कहा इसमें आत्मा आ गई है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो को एडिट किया गया है.