किसान आंदोलन: किसानों का चक्काजाम कल, आंदोलन का समर्थन करने वाली ग्रेटा थनबर्ग के मामले में पुलिस ने गूगल से मांगी रिपोर्ट

किसान आंदोलन: किसानों का चक्काजाम कल, आंदोलन का समर्थन करने वाली ग्रेटा थनबर्ग के मामले में पुलिस ने गूगल से मांगी रिपोर्ट



  • Hindi News
  • National
  • Farmers Protest: Kisan Andolan Delhi Burari LIVE Update | Haryana Punjab Farmers Delhi Chalo March Latest News Today 5 February

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

9 मिनट पहले

ये फोटो उत्तर प्रदेश के शामली की है, जहां शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में खाप पंचायत बुलाई गई। यहां भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचे। फोटो को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने वाले किसान अब शनिवार यानी 6 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम करेंगे। हालांकि, किसानों ने कहा है कि प्रदर्शन शांति पूर्ण रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में सड़कें नहीं रोकेंगे, क्योंकि यहां कुछ लोग हिंसा फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसके सबूत हैं।

टूलकिट अपलोड करने वाले अकाउंट की डिटेल मांगी- दिल्ली पुलिस
इस बीच दिल्ली पुलिस ने गूगल से उस टूल किट के बारे में रिपोर्ट मांगी है, जिसे स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किया था। ग्रेटा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ये ट्वीट किया था। उनके अलावा अमेरिकी सिंगर रिहाना भी किसान आंदोलन के समर्थन में पोस्ट कर चुकी हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हमने गूगल से उस अकाउंट की रजिस्ट्रेशन डिटेल और एक्टिविटी लॉग की जानकारी मांगी है, जिसके जरिए टूल किट अपलोड की गई। इस टूल किट में दो ई-मेल आईडी, एक इंस्टाग्राम अकाउंट और एक यूआरल का जिक्र किया गया था।

चक्काजाम के लिए CRPF ने की तैयारियां

किसानों के चक्काजाम के मद्देनजर दिल्ली-NCR में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों (CRPF) की 31 कंपनियों की तैनाती 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई है। दिल्ली में तैनात CRPF की सभी यूनिट्स से कहा गया है कि वे अपनी बसों पर लोहे का जाल लगा लें। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि SP जिलों में किसानों से बात कर रहे हैं, ताकि कहीं कोई दिक्कत नहीं हो। पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की जाएगी।

टिकैत बोले- यूपी-उत्तराखंड के एक लाख किसान स्टैंडबाई पर रहेंगे
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के एक लाख किसान स्टैंड बाई पर रहेंगे। ये किसान आंदोलन को बैकअप देंगे। टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद थे। यहां शुक्रवार को किसानों ने गेंदे के पौधे लगाए। टिकैत ने कहा कि जिस बॉर्डर पर सरकार ने हमें रोकने के लिए कांटे लगाए हैं, हमने उस बॉर्डर पर फूल उगाने का फैसला किया है।

UP, राजस्थान में किसान पंचायतें हुईं, शामली में जुटे हजारों किसान
आंदोलन को मजबूती देने के लिए आज से उत्तर प्रदेश और राजस्थान में किसान पंचायतों की सीरीज शुरू की गई, जो फरवरी के आखिर तक चलेगी। इनका आयोजन राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की तरफ से किया जा रहा है। RLD ने पिछले हफ्ते किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया था।

RLD के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरुवार को कहा कि किसान पंचायतों का मकसद सरकार को यह बताना है कि यह एक बड़ा आंदोलन है। इसमें राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी बनती है कि वे किसानों तक पहुंचें और दूसरे लोगों को भी इस मुद्दे की संवेदनशीलता बताएं। जयंत चौधरी ने शामली में हुई एक खाप पंचायत के दौरान यह बात कही। इस खाप में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी मौजूद थे। शामली में हजारों की संख्या में किसान खाप में शामिल हुए।

किसानों के मसले पर लोकसभा में हंगामा, दो बार स्थगित की गई

लोकसभा में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को नए कृषि कानून वापस लेने के लिए नारेबाजी की। हंगामे के चलते दिनभर में दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। गुरुवार को भी 9 विपक्षी दलों के 12 सांसदों ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखकर कृषि कानूनों पर सदन में अलग से चर्चा की मांग रखी थी। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के जमावड़े और पुलिस की तैयारियों को देखते हुए विपक्षी नेताओं ने चिट्ठी में यह भी लिखा कि दिल्ली का गाजीपुर बॉर्डर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर जैसा नजर आ रहा है।

विपक्ष के एक डेलिगेशन ने लोकसभा स्पीकर से इस बात की शिकायत भी की कि उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने से पुलिस ने रोक दिया।



Source link