दुष्कर्म में खुलासा: पहली बार 2018 में विधायक से मिली महिला; बोली- तलाकशुदा हूं, विधायक बोला- मेरी भी पत्नी से नहीं बनती, शादी कर लेंगे; झांसा देकर किया रेप

दुष्कर्म में खुलासा: पहली बार 2018 में विधायक से मिली महिला; बोली- तलाकशुदा हूं, विधायक बोला- मेरी भी पत्नी से नहीं बनती, शादी कर लेंगे; झांसा देकर किया रेप


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उदयपुरकुछ ही क्षण पहलेलेखक: स्मित पालीवाल

  • कॉपी लिंक

गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती। -(फाइल फोटो)

उदयपुर के गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती के खिलाफ मध्यप्रदेश के नीमच में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फरियादी महिला ने उदयपुर आईजी सत्यवीर सिंह को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें महिला ने बताया कि विधायक प्रताप लाल ने उसे शादी का झांसा देकर 3 साल तक शोषण किया। लेकिन अब शादी की बात से मुकर गए हैं। जिस पर उदयपुर आईजी ने मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी है।

नीमच में हुई थी विधायक प्रताप और महिला की पहली मुलाकात
महिला ने बताया कि विधायक प्रताप लाल गमेती एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के नीमच पहुंचे थे। जहां 2018 में पहली बार वह विधायक प्रताप से मिली थी। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ी और कुछ ही दिनों में बातचीत दोस्ती में बदल गई। इस दौरान जब महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। तो विधायक ने भी कहा कि मेरी भी अपनी पत्नी से नहीं बनती और हम दोनों अलग रहते हैं। इसके बाद महिला और विधायक गमेती की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों ने शादी का फैसला किया।

इसके बाद में विधायक गमेती ने महिला से वादा किया और कहा कि मैं अपने घर में सभी हम दोनों की शादी के लिए राजी कर लूंगा। और जल्द ही सब की रजामंदी से हम शादी करेंगे। लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद साल 2020 8 नवंबर के दिन विधायक ने महिला को उदयपुर बुलाया। इसके बाद महिला उदयपुर पहुंची और प्रताप लाल गमेती उसे सेलिब्रेशन मॉल के पास एक प्लेट में ले गया। जहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब महिला ने गमेती से शादी की बात कही तो गमेती ने उस बात को टाल दिया। और महिला को फिर से नीमच भेज दिया।

विधायक की पत्नी ने महिला को दी थी जान से मारने की धमकी
साल 2020 नवंबर में जब पीड़ित महिला ने विधायक प्रताप से बात करने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया। तो विधायक गमेती ने महिला को धमकाया और अपनी पत्नी से बात कराई। जिसके बाद विधायक प्रताप की पत्नी प्रतापी ने भी महिला को फोन पर अपशब्द बोले और उसे जान से मारने की धमकी दी।

बता दें कि शिकायतकर्ता महिला मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली है। महिला भारतीय जनता पार्टी की पूर्व पार्षद और संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुकी है। दैनिक भास्कर ने जब पीड़ित महिला से उनका पक्ष जानना चाहा। तो महिला ने कहा कि मैंने अपनी शिकायत पुलिस के समक्ष रखी है मैं अब इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती।



Source link