बुक माय शो की नई सर्विस: कंपनी ने वीडियो ऑन डिमांड शुरू किया, इसकी मदद से मूवी को खरीद या रेंट पर ले पाएंगे

बुक माय शो की नई सर्विस: कंपनी ने वीडियो ऑन डिमांड शुरू किया, इसकी मदद से मूवी को खरीद या रेंट पर ले पाएंगे


  • Hindi News
  • Tech auto
  • BookMyShow Stream Video On Demand Streaming Platform Launched In India: Tenet, Other Titles Available To Rent

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ऑनलाइन मूवी टिकट सेल करने वाले प्लेटफॉर्म बुक माय शो ने अपनी बुक माय शो स्ट्रीम सर्विस शुरू की है। अब इसके ऐप पर यूजर ऑन डिमांड मूवी देख पाएंगे। इसे कंपनी ने ट्रांजेक्शनल वीडियो ऑन डिमांड (TVOD) का नाम दिया है। कंपनी ने यूजर को मूवी खरीदने और रेंट पर लेने का ऑप्शन दिया है। मूवी की कीमत या रेंट अलग-अलग होगा। कंपनी ये ऑप्शन उन यूजर्स के लिए लेकर आई है, जो अभी सिनेमाघर नहीं जाना चाहते।

बुक माय शो यूजर्स को 600 से ज्यादा मूवीज और 72,000 से ज्यादा घंटे का कंटेंट दे रही है। इसे यूजर्स ऑनलाइन खरीद सकते हैं, या फिर रेंट पर लेकर देख सकते हैं। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर हर शुक्रवार को प्रीमियम कंटेंट भी देगी।

कुछ मूवीज की कीमत और रेंट

मूवी बाइंग प्राइस रेंट प्राइस
वंडर वुमन 1984 799 499
द ब्रोकन हार्ट्स गैलरी 549 89
द गिल्टी 299 79
पोर्ट्रेट ऑफ ए लेडी ऑन फायर 199 49
यलो रोज 699 109
आंखों देखी 119 49
आराधना (1969) 119 49

बुक माय शो यूजर्स को अलग-अलग भाषाओं का कंटेंट दे रही है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल, बंगाली, कन्नड़, अरेबिक, फ्रेंच, गुजराती और अन्य शामिल हैं। इन सभी भाषाओं की मूवी को यहां से खरीद सकते हैं या फिर रेंट पर ले सकते हैं।

मूवी को खरीदने या रेंट पर लेने की प्रोसेस
सबसे पहले bookmyshow की वेबसाइट को ओपन करें, या फिर ऐप को इन्स्टॉल करें। अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप फेसबुक, गूगल या ईमेल से लॉगइन करें। मोबाइल नंबर से भी लॉगइन कर सकते हैं। लॉगइन होने के बाद आपको मूवी कैटेगरी में जाकर अपनी पसंदीदा फिल्म सिलेक्ट है। आप जैसे ही उस फिल्म पर क्लिक करेंगे उस पर बाय और रेंट का ऑप्शन आ जाएगा। किसी एक ऑप्शन को चुनकर आगे बढ़ें। अब ईमेल आई के साथ अपना फोन नबंर देना होगा। इसके बाद आपको पेमेंट के ऑप्शन मिल जाएंगे।



Source link