मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: देशभर में किसान आज करेंगे चक्काजाम, अब खुद घिरीं किसानों का समर्थन करने वाली सिंगर रिहाना और सस्ते नहीं होंगे होम-ऑटो लोन

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: देशभर में किसान आज करेंगे चक्काजाम, अब खुद घिरीं किसानों का समर्थन करने वाली सिंगर रिहाना और सस्ते नहीं होंगे होम-ऑटो लोन



  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Top News Headlines; Farmers Protest Across The Country To Home Or Auto Loans Not To Become Cheaper And Singer Rihanna In Controvercy And More

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

2 मिनट पहले

नमस्कार!
कब और किसने दिया खून की खेती पर बयान? किसने काटा मोदी की भतीजी का टिकट? चेन्नई टेस्ट में पहले दिन कौन सा रिकॉर्ड बना? आज सुबह हम ऐसी ही 12 खास खबरें लेकर आए हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं शेयर मार्केट क्या कह रहा है
BSE का मार्केट कैप 200.33 लाख करोड़ रुपए रहा। 54% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
3,128 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 1,289 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,688 के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज देशभर में चक्काजाम करेंगे। इसको देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। भाजपा बंगाल में ऐसी पांच परिवर्तन यात्राएं निकालने वाली है।

देश-विदेश

देशभर में किसानों का चक्काजाम
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान आज देशभर में चक्काजाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्काजाम करने की बात कही है। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में रोड जाम नहीं करेंगे। यहां के जिलों में अधिकारियों को केवल ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों के चक्काजाम के मद्देनजर दिल्ली-NCR में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों (CRPF) की 31 कंपनियों की तैनाती 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई है। CRPF की सभी यूनिट्स से कहा गया है कि वे अपनी गाड़ियों पर लोहे का जाल लगा लें।

अब खुद घिर गईं रिहाना
किसान आंदोलन को लेकर भारत पर सवाल उठाने वाली अमेरिकन सिंगर अब खुद विवादों में हैं। पहला विवाद उनके किसान आंदोलन के समर्थन में पोस्ट करने को लेकर है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसके लिए उन्हें कनाडा की पीआर फर्म ने 18 करोड़ रुपए दिए थे, जो खालिस्तान समर्थक से जुड़ी है। दूसरा विवाद उनकी कंपनी फैंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स को लेकर है। इसके लिए जरूरी रॉ मटेरियल का ज्यादातर हिस्सा भारत से जाता है। दावा है कि भारत के गरीब किसानों के बच्चे खदानों में मजदूरी कर इस रॉ मटेरियल को निकालते हैं। इधर, ग्रेटा थनबर्ग के मामले में पुलिस ने गूगल से रिपोर्ट मांगी है।

संसद में किसानों के मुद्दे पर बहस
राज्यसभा में शुक्रवार को किसानों के मुद्दे पर बहस हुई। करीब तीन घंटे तक चली चर्चा के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार को जमकर घेरा। इसके बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी विपक्ष पर तल्ख टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट एक्ट में कोई एक प्रावधान बता दीजिए जो किसान विरोधी हो। किसानों को बरगलाया गया है। दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भाजपा ऐसा नहीं कर सकती। हालांकि उनका यह बयान सदन की कार्यवाही में से हटा दिया गया।

UPSC पर केंद्र का फैसला
पिछले साल UPSC की परीक्षा में लास्ट अटेंप्ट करने वाले कैंडिडेट्स को इस साल एक मौका और मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई में सरकार ने यह बात कही। इससे पिछली बार की परीक्षा में लास्ट अटेंप्ट कर चुके कैंडिडेट्स को फायदा होगा। सरकार ने कोर्ट में कहा कि आखिरी कोशिश करने वाले कैंडिडेट्स को इस साल एक मौका दिया जा सकता है बशर्ते वे परीक्षा में बैठने की उम्र पार न कर चुके हों। UPSC की सिविल सर्विसेस परीक्षा (CSE) में कोई भी कैंडिडेट अधिकतम चार बार ही शामिल हो सकता है। चौथी बार परीक्षा देना लास्ट अटेंप्ट कहलाता है।

सस्ते नहीं होंगे होम और ऑटो लोन
अगर आपने होम लोन, ऑटो लोन या किसी भी तरह का लोन लिया है तो यह अभी सस्ता नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट को 4% और रिवर्स रेपो रेट को 3.35% पर बरकरार रखा है। RBI से कर्ज लेने पर बैंक जिस रेट पर ब्याज चुकाते हैं, उसे रेपो रेट कहा जाता है। वहीं, अपनी बचत RBI के पास रखने पर बैंकों को मिलने वाला ब्याज रिवर्स रेपो रेट कहलाता है।

जम्मू-कश्मीर में अब हाईस्पीड इंटरनेट
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। 18 महीने बाद राज्य में 4जी इंटरनेट सर्विस फिर से शुरू हुई है। जम्मू-कश्मीर के पावर एंड इन्फॉर्मेशन विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में अगस्त 2019 में विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के पहले ही हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई थी। राज्य में 2जी इंटरनेट सर्विस 25 जनवरी 2020 को बहाल की गई थी। 16 अगस्त 2020 को उधमपुर और गांदरबल में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा ट्रायल बेस पर शुरू की गई थी। बाकी जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा ही जारी थी।

IND vs ENG चेन्नई टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 263 रन बनाए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 128 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने टेस्ट करियर की 20वीं सेंचुरी लगाई। रूट का यह 100वां टेस्ट है। 100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले वे दुनिया के 9वें और इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाए हैं। वे 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन भारत में
देश में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 50 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। भारत ने सबसे कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। 50 लाख लोगों के वैक्सीनेशन में अमेरिका को 24 दिन, ब्रिटेन को 43 और इजराइल को 45 दिन लगे थे। भारत में शुक्रवार को 3,31,029 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक 52,90,474 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें साइड इफेक्ट के बहुत कम मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 27 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। पिछले 24 घंटों में किसी को हॉस्पिटल में एडमिट करने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

एक्सप्लेनर
सेंसेक्स और निवेश का गणित

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के सेंसेक्स के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा। इसी हफ्ते सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के ऊपर बंद हुआ और शुक्रवार को भी सेंसेक्स बढ़त के साथ 50,732 प्वॉइंट्स पर बंद हुआ। आपने कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव की खबरें भी सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन ये सेंसेक्स होता क्या है? इसमें निवेश कैसे करते हैं? इससे क्या फायदा होता? ये कैसे बनता है? इसमें कितने शेयर होते हैं? सभी शेयर कैसे बदलते हैं? इसका नाम कैसे आया? सेंसेक्स और निफ्टी के बीच अंतर क्या है? आइये जानते हैं…
पढ़िए पूरी खबर..

पॉजिटिव खबर
शहद के बिजनेस से लाखों का टर्नओवर

आज मिलिए अहमदाबाद के प्रतीक घोडा से। प्रतीक ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की पढ़ाई की। 14 साल तक अलग-अलग कंपनियों में नौकरी की। अपना बिजनेस करने की बात शुरू से उनके मन में थी, इसलिए जमी-जमाई नौकरी छोड़कर उन्होंने और शहद का बिजनेस शुरू किया। उनकी मेहनत रंग लाई और सिर्फ छह महीने में ही 30 लाख रुपए टर्नओवर वाली कंपनी खड़ी हो गई। अब प्रतीक की कंपनी सामान्य शहद के अलावा कई फ्लेवर वाले शहद भी तैयार कर रही है।
पढ़िए पूरी खबर..

मोदी की भतीजी को टिकट नहीं
गुजरात भाजपा ने PM नरेंद्र मोदी की भतीजी सोनल मोदी को निकाय चुनाव का टिकट देने से मना कर दिया है। सोनल ने अहमदाबाद नगर निगम से टिकट मांगा था। पार्टी का कहना है कि नए नियमों के मुताबिक, बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को इस चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके तहत ही सोनल को टिकट नहीं दिया गया है। गुजरात में फरवरी के आखिर में निकाय चुनाव होने हैं। सोनल प्रधानमंत्री के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की बेटी हैं, जो गुजरात उचित मूल्य दुकान संघ के अध्यक्ष भी हैं।

बाइडेन का विदेश नीति पर पहला भाषण
20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले जो बाइडेन ने पहली बार नई विदेश नीति की तस्वीर सामने रखी। इसके लिए वे खास तौर पर स्टेट डिपार्टमेंट यानी विदेश मंत्रालय पहुंचे। उन्होंने दुनिया से कहा- अमेरिका इज बैक। भारत को लेकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन चीन और म्यांमार के मुद्दों पर कुछ संकेत दिए। यमन संकट पर सऊदी अरब को इशारा दिया कि वो मानवाधिकारों को लेकर सतर्क रहे।

सुर्खियों में और क्या है..

  • अमेरिकी कंपनी फाइजर ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मांग को लेकर भारत सरकार को दिया आवेदन वापस ले लिया। कंपनी इसके लिए दोबारा आवेदन कर सकती है।
  • स्वीडन और डेनमार्क डिजिटल वैक्सीन पासपोर्ट जारी कर सकते हैं। इसके तहत यात्रा से पहले ये दोनों देश डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पैसेंजर्स के वैक्सीनेशन स्टेटस के बारे में जानकारी देंगे।



Source link