शक्ति प्रदर्शन: रालोपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, शहीद स्मारक तक पहुंचकर हुई विसर्जन, रास्ते में ट्रैफिक को लेकर आई परेशानी

शक्ति प्रदर्शन: रालोपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, शहीद स्मारक तक पहुंचकर हुई विसर्जन, रास्ते में ट्रैफिक को लेकर आई परेशानी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीकर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीकर में ट्रैक्टर रैली निकाली आरएलपी कार्यकर्ता

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानि रालोपा ने सीकर में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टरों पर रालोपा के झंडे लगे हुए थे, वहीं तेज आवाज में गाने बजते हुए माइक से किसान एकता जिंदाबाद और हनुमान बेनीवाल के नारे लग रहे थे। ट्रैक्टरों की खासी संख्या के कारण ट्रैफिक में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

किसान आंदोलन को समर्थन करने के लिए रालोपा ने ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की थी। अधिकतर पार्टी पदाधिकारी एक दिन पहले ही शाहजहांपुर बोर्डर से लौटे है। इसके बाद भी खासी संख्या में ट्रैक्टर हो गए थे। रैली को मैनेज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता बाइक और कारों में भी सवार थे।

रैली पिपराली मोड़ बाइपास से रवाना होकर कलेक्ट्रेट सर्किल, स्टेशन रोड, जाट बाजार होते हुए रामलीला मैदान की तरफ गई। इसके साथ ही रानी सती रोड, बजरंग कांटा से जयपुर रोड़ होते हुए शहीद स्मारक पहुंची।

रालोपा जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल का कहना था कि पार्टी किसान आंदोलन के साथ है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी ने रैली निकालकर उनका समर्थन किया है। जब तक तीनों कृषि बिल वापस नहीं हो जाते पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है। हमें गांवों ढाणियों से अच्छा समर्थन मिल रहा है।



Source link