एक यूजर ने मलयालम में लिखा, ”शारापोवा आप सचिन के मामले में सही थी. उनमें ऐसा गुण नहीं है कि आप उसे जानें.” अपने ट्विटर हैंडल पर संदेशों की बाढ़ देखकर शारापोवा ने बुधवार को ट्वीट किया, ”किसी और को वर्ष के बारे में कोई कन्फ्यूजन है.”
मारिया शारापोवा ने ट्वीट किया है.
दरअसर, सचिन तेंदुलकर समेत कई क्रिकेट सितारों और फिल्मी हस्तियों ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में वैश्विक हस्तियों के उतरने के खिलाफ सरकार का समर्थन किया था. तेंदुलकर ने लिखा था, ”भारत की सम्प्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता. विदेशी ताकतें दर्शक हो सकती हैं, लेकिन प्रतिभागी नहीं. भारत को भारतीय जानते हैं और वे ही भारत के लिए फैसला लेंगे. एक देश के रूप में एकजुट होने की जरूरत है.”
बता दें कि मारिया शारापोवा ने 2015 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तेंदुलकर को नहीं जानती. इसके बाद भारतीय प्रशंसकों ने उनकी काफी आलोचना की थी. दरअसल, विंबलडन के एक मैच की प्रेस कांफ्रेंस में एक रिपोर्टर ने मारिया शारापोवा को बताया कि इस मैच को देखने के लिए डेविड बेकहेम और सचिन तेंदुलकर आए थे. क्या आप सचिन तेंदुलकर को जानती हैं? शारापोवा ने इसका जवाब न में दिया था.
Kisan Andolan: क्रिकेटर रोहित शर्मा पर भड़कीं कंगना रनौत, क्रिकेटर्स को कहा ‘धोबी का कुत्ता’
महिला टेनिस जगत की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में शुमार पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता मारिया शारापोवा ने पिछले साल फरवरी में टेनिस से संन्यास ले लिया था. 19 अप्रैल 1987 को जन्मीं शारापोवा ने साल 2004 में विंबलडन के तौर पर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था. उसके बाद उन्होंने 2006 में यूएस ओपन, 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया. इसके अलावा शारापोवा ने साल 2004 में टूर फाइनल्स भी जीता. उन्होंने अपने करियर में 36 डब्ल्यूटीए खिताब और 4 आईटीएफ खिताब जीते.