BJP विधायक प्रताप लाल पर रेप का केस: MP की महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर 3 साल से कर रहा था यौन शोषण

BJP विधायक प्रताप लाल पर रेप का केस: MP की महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर 3 साल से कर रहा था यौन शोषण


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उदयपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती (हाथ जोड़े हुए)। -फाइल

  • शादीशुदा विधायक के परिवार में पत्नी, 4 बेटियां और 1 बेटा; 3 बेटियों की हो चुकी शादी
  • आरोप लगाने वाली महिला भी भाजपा नेता, पूर्व पार्षद रह चुकी हैं, विधायक ने कहा था- मेरी पत्नी से नहीं बनती

उदयपुर के गोगुंदा सीट से विधायक प्रताप लाल गमेती (52) के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। महिला ने उदयपुर के आईजी सत्यवीर सिंह को लिखित शिकायत की। इसके बाद सुखेर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला होने की वजह से अब इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है।

महिला भाजपा की नेता है और पूर्व पार्षद रह चुकी है। महिला ने शिकायत में बताया कि 2018 में नीमच में एक कार्यक्रम में विधायक गमेती से मुलाकात हुई थी। इस बीच दोनों के बीच बातचीत हुई। कुछ ही दिनों में बातचीत दोस्ती में बदल गई। इस दौरान जब महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है तो विधायक ने भी कहा कि उसकी भी पत्नी से नहीं बनती है। हम दोनों अलग-अलग रहते हैं।

इसके बाद विधायक ने महिला से शादी करने का वादा किया। लेकिन, काफी वक्त बीतने के बाद भी विधायक शादी की बात बार-बार टालता रहा। इसके बाद नवंबर 2020 में विधायक ने महिला को उदयपुर बुलाया। वहां सेलिब्रेशन मॉल के पास एक फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जब महिला ने गमेती से शादी की बात कही तो गमेती फिर टाल गए और महिला को फिर से नीमच भेज दिया।

विधायक का मोबाइल बंद
उदयपुर एसपी राजीव पचार ने बताया कि गुरुवार को महिला ने शिकायत दी थी। उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया। महिला विवाहित है और नीमच में रहती है। विधायक के खिलाफ केस होने की वजह से जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। वहीं, इस घटना के बाद से ही विधायक प्रताप लाल का मोबाइल फोन बंद है। उनके करीबियों ने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही की तैयारियों के सिलसिले में विधायक जयपुर गए हुए हैं।

वसुंधरा राजे खेमे के माने जाते हैं प्रताप लाल
विधायक प्रताप लाल गोगुंदा सीट से दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत विधानसभा पहुंचे हैं। प्रताप लाल ने दोनों ही बार कांग्रेस के कद्दावर नेता मांगीलाल गरासिया को चुनाव में शिकस्त दी। इससे पहले प्रताप लाल अपने पैतृक गांव दादिया में दो बार सरपंच भी रह चुके हैं। प्रताप लाल गमेती पूर्व मुख्यमंत्री राजे के खेमे के माने जाते हैं। प्रताप लाल के परिवार में पत्नी प्रतापी बाई, 4 बेटियां और 1 बेटा है। विधायक की 3 बेटियों की शादी हो चुकी है।

यह फोटो नवंबर 2018 की है। उदयपुर में विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा राजे प्रचार के लिए आई थी। मंच पर राजे के साथ विधायक गमेती।

यह फोटो नवंबर 2018 की है। उदयपुर में विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा राजे प्रचार के लिए आई थी। मंच पर राजे के साथ विधायक गमेती।



Source link