मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैच में 13 विकेट झटके थे.
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से चेन्नई में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस मैच में जिस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रही है, वह थोड़ी चौंकाने वाली है. भारत ने प्लेइंग इलेवन से मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को बाहर कर दिया है. उनकी जगह इशांत शर्मा की वापसी हुई है.
- News18Hindi
- Last Updated : February 5, 2021, 9:29 am IST
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (India vs England) का इंतजार खत्म हो गया है. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से चेन्नई में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस मैच में जिस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रही है, वह थोड़ी चौंकाने वाली है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन से मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को बाहर कर दिया है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी. भारत ने पिछला टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला था, जिसकी दूसरी पारी में सिराज ने पांच विकेट झटके थे.