Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
- मैनेजर-मालिक पर एफआईआर
- 700 में सर्व किया जाता है एक हुक्का, इसलिए नहीं रुक रहा कारोबार
पाबंदी के बावजूद चंडीगढ़ में हुक्का सर्व किया जाना बंद नहीं हो सका है। ज्यादातर वाॅयलेशन सेक्टर-7, 26, इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-9 से ही आ रही है। अब सब डिविजनल मजिस्ट्रेट सेंट्रल के निर्देशों सेक्टर-9 के बूम बाॅक्स रेस्टोरेंट को सील किया गया है। दरअसल एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की टीम ने यहां पर कमिश्नर के निर्देशों पर चेकिंग की तो यहां पर उस वक्त हुक्का सर्व किया जा रहा था।
इसको लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से एसडीएम सेंट्रल को एक लेटर भेजा गया, इसमें इसको लेकर जानकारी दी गई कि बूम बाॅक्स में चेकिंग के दौरान हुक्का सर्व करते हुए पाया गया। इस लेटर के बाद एसडीएम सेंट्रल ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।
अभी तक करीब 21 रेस्टोरेंट्स और क्लबों में हुक्का सर्व करने को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। दरअसल हुक्के से होने वाली कमाई ज्यादा है जिसके चलते इसको पाबंदी के बाद भी चलाया जा रहा है। 700 से एक हजार रुपए में एक हुक्का सर्व किया जाता है और इस रुपए में से कोई टैक्स भी नहीं कटता।