- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- On Shaadi.com, Excuse Of Corruption In Daughter’s Profile, Asked To Transfer 10 Rupees And Took 40 Thousand Thugs From Father’s Account
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जालंधर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद 5 आरोपियों को ठगी के केस में नामजद किया है। – प्रतीकात्मक फोटो
- साइबर सैल की जांच के बाद पुलिस ने 5 मेंबरों के खिलाफ दर्ज किया केस
बेटी के मैट्रीमोनियल वेबसाइट Shaadi.com पर बने प्रोफाइल में करेक्शन के बहाने ठगों ने पिता से करीब 40 हजार ठग लिए। जैसे ही बैंक अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आया तो उन्होंने तुरंत अपने खाते में लेन-देन ब्लॉक करवा दिया। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इस ऑनलाइन ठग गिरोह में 5 मेंबर शामिल हैं। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वेबसाइट कर्मी बनकर किया फोन, लिंक भेज करवाई पेमेंट
फिल्लौर के फ्रैंड्स मार्ग पर रहने वाले अश्वनी कुमार मल्होत्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास मोबाइल नंबर 83198-76333 से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह Shaadi.com से बोल रहा है और उनकी बेटी के इस मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर बने प्रोफाइल में कुछ करेक्शन करना है। इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए उन्हें 10 रुपए देने होंगे। यह सुनकर उन्होंने फोन करने वाले के भेजे लिंक के जरिए ऑनलाइन 10 रुपए अदा कर दिए। वो यह देखकर हैरान रह गए कि उनके ICICI बैंक के अकाउंट से करीब 40 हजार रुपए कट गए। उन्होंने तुरंत बैंक को फोन किया और इसकी जानकारी देते हुए अकाउंट को ब्लॉक करवा दिया।
Paytm में पैसे आते ही तुरंत आगे बैंक खातों में ट्रांसफर किए
पुलिस के साइबर क्राइम सैल ने इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि अश्वनी मल्होत्रा के खाते से निकले पैसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता के जुबली पार्क के रहने वाले प्रभात दास नामक व्यक्ति के Paytm खाते में गए हैं। इसके बाद उसने 30 हजार रुपए हमीपुर के दिनेश कुमार के नाम पर SBI में चल रहे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। दिनेश कुमार ने यह पैसे आगे दो और खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाकी बचे करीब 10 हजार रुपए भी पालोजोरी धर्मपुर की सोनामुनि टुडु के बैंक खाते में भेज दिए। इस पूरे फ्रॉड में श्रीनगर मधेपुरा का मोहम्मद इशरफी व दयाराम पटेल भी शामिल निकला।