Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी उसके चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को बताया था कि उनका परिवार 20 साल से कुंडली क्षेत्र में रह रहा है। उनके कमरे के पास ही उसके देवर का परिवार भी रहता है।
उसके देवर के बेटे ने उनकी बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते उसकी बेटी डेढ़ महीना की गर्भवती हो गई थी। एक दिन पहले पुलिस ने परिजनों व लड़की की सहमति और बाल कल्याण समिति की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसका गर्भपात कराया था। जांच अधिकारी सुदेश ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।