जेल से रिहाई का रास्ता साफ: काॅमेडियन मुनव्वर फारूकी देर शाम जेल से आएगा बाहर, परिजनों ने मुचलके की 50 हजार की राशि जमाकर रिहाई की प्रक्रिया पूरी की

जेल से रिहाई का रास्ता साफ: काॅमेडियन मुनव्वर फारूकी देर शाम जेल से आएगा बाहर, परिजनों ने मुचलके की 50 हजार की राशि जमाकर रिहाई की प्रक्रिया पूरी की


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Munawar Faruqui Jail Update; Supreme Court Grants Bail, Family Members Filled 50 Thousand Bond

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फारूकी 1 जनवरी से न्यायिक हिरासत में है।

  • काॅमेडी शो में हिंदू देवी-देवता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद था

काॅमेडी शो के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक महीने से भी ज्यादा समय से जेल में बंद काॅमेडियन मुनव्वर फारूकी शनिवार देर शाम जेल से बाहर आएगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को परिजनों के साथ वकील जेल पहुंचे और उसके बाहर निकलने की सारी प्रक्रियाओं को पूरा किया। इस दौरान परिजनों ने मुचलके की 50 हजार रुपए की राशि भी जमा की। खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने महज 11 मिनट की सुनवाई में अंतरिम जमानत देते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किए थे।

फारूकी की ओर से सीनियर एडवोकेट विक्रम चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी। कोर्ट को बताया कि पुलिस के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिसमें फारूकी टिप्पणी करते हुए दिख रहे हों। केवल कही-सुनी बातों केे आधार पर उनके खिलाफ केस बनाया और हाई कोर्ट ने भी बगैर तथ्यों का परीक्षण किए जमानत आवेदन खारिज कर दिया। जस्टिस रोहिंगटन फली नरीमन, जस्टिस बीआर गवई की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की।

1 जनवरी से फारूकी न्यायिक हिरासत में है। हाई कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत का लाभ देते हुए फारूकी के खिलाफ उत्तरप्रदेश से जारी प्रोडक्शन वारंट पर भी रोक लगा दी। वहीं सरकार को भी नोटिस जारी किए हैं। फारूकी ने एफआईआर दर्ज किए जाने को भी चुनौती दी थी। एसएलपी में कहा कि वे (फारूकी) शो में शामिल हुए थे। उनके द्वारा किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई थी। सरकार को 4 सप्ताह में जवाब पेश करना है।

यह है मामला

देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए हिंद रक्षक संगठन के नेताओं ने 31 दिसंबर की रात 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे पर स्टैंड अप कामेडियन मुनव्वर फारुखी की पिटाई कर दी थी। बाद में आयोजक और कॉमेडियन को पकड़ तुकोगंज थाने ले गए। संगठन के एकलव्य गौड़ ने कहा था कि फारूखी पहले भी देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। जयपुर में भी शो कैंसिल हो चुका है। हम टिकट लेकर शो में शामिल हुए थे। तुकोगंज टीआई कमलेश शर्मा ने बताया था कि देर रात आरोपी एडविन एनथौनी निवासी विजय नगर, प्रखर प्रतीक व्यास गिरधर नगर, प्रियम पिता धर्मेंद्र यादव निवासी छत्रछाया कॉलोनी पीथमपुर और मुन्नवर इकबाल फारुखी जूनागढ़ गुजरात पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया था। बाद में उनके एक साथी सदाकत को भी पकड़कर जेल भेज दिया गया था।



Source link