झुंझुनूं में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई: देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

झुंझुनूं में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई: देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

झुंझुनूंकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

जिले में किसी भी तरह की गैंगवार से बचने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को शक है कि युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काली पहाड़ी रोड के पास बगड़ बाइपास पर एक युवक बैठा है, जिसके पास पिस्टल है। जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठा है। सूचना पर बगड़ थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां से अमित शर्मा पुत्र श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।



Source link