झुंझुनूं में किसान आंदोलन: तीन हाइवे पर टोल बूथों के पास किसानों का चक्का जाम, तीन घंटे रहा चक्काजाम

झुंझुनूं में किसान आंदोलन: तीन हाइवे पर टोल बूथों के पास किसानों का चक्का जाम, तीन घंटे रहा चक्काजाम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

झुंझुनूं13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं पुरा की ढाणी के आगे टोल बूथ पर किसानों ने लगाया जाम।

किसान संगठनों की ओर से झुंझुनूं में शनिवार दोपहर तीन घंटे चक्का जाम रहा। दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम किया गया। जिले में तीन हाइवे के अलग-अलग टोल बूथों के पास किसानों ने चक्का जाम किया। इनमें झुंझुनूं-सीकर मार्ग पर विजयनाई का बास (रघुनाथपुरा), सूरजगढ़ में रघुनाथपुरा टोल बूथ के पास, चिड़ावा-दिल्ली हाइवे पर गाडाखेड़ा के पास, उदयपुरवाटी में टोल बूथ के पास चक्का जाम किया। जिसे अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है।

झुंझुनूं के नूनिया गोठड़ा में झुंझुनूं चिड़ावा हाइवे पर विधायक जेपी चंदेलिया भी जाम लगाने पहुंचे। इस दौरान चिड़ावा प्रधान इंद्रा डूडी भी मौजूद रहे। वहीं, सभी टोल बूथों पर भी किसान प्रदर्शन करने पहुंचे।

झुंझुनूं चिड़ावा हाइवे पर जाम लगाते पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया।

झुंझुनूं चिड़ावा हाइवे पर जाम लगाते पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया।

57 दिन से धरना जारी
कलेक्ट्रेट पर धरना 57वें दिन भी जारी रहा। धरने में चक्का जाम के दौरान किसान संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके लिए पूर्व सरपंच सुरेश, रोहताश कुमार महला, बाबूलाल थालौर, धर्मपाल, कैप्टन हेमराज, विद्याधर बुडानिया, सुखदेव सिंह, कैप्टन लक्ष्मीनारायण, डॉ. अनिल खीचड़, अशोक मांजू, ओमप्रकाश को जिम्मेदारी दी गई।



Source link