झुंझुनूं: स्वतंत्रता सेनानी चौधरी सुरजाराम आजाद की पुण्यतिथि मनाई, मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

झुंझुनूं: स्वतंत्रता सेनानी चौधरी सुरजाराम आजाद की पुण्यतिथि मनाई, मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

झुंझुनूं3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अतिथियों ने स्वतंत्रता सैनानी चौधरी सूरजाराम आजाद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिले के लोदीपुरा में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी चौधरी सुरजाराम आज़ाद की पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र भाम्भू थे। अध्यक्षता बजरंग नेहरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहर सिंह सोलाना, भींवाराम नेहरा, राजकुमार मूंड, लक्ष्मण सिंह धींवा, महेंद्र काजला, दलीप नेहरा, इंद्राज सरपंच भूकाना थे। अतिथियों ने स्वतंत्रता सैनानी चौधरी सूरजाराम आजाद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बोलते राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि भारत अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक विरासत के कारण पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है। सूरजाराम चौधरी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की अस्मिता की कीमत पर कोई समझौता नहीं किया। इस दौरान लोदीपुरा के ग्रामीणों की ओर से राजेन्द्र भाम्बू का श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए देने के उपलक्ष्य में शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में रामसिंह नेहरा, महेंद्र नेहरा, रंगलाल स्वामी, सुभाष ढाका, महेश शर्मा सारी, दिलीप नेहरा, होशियार सिंह सौलाना, ओम प्रकाश नेहरा, मनफूल किशोरपुरा, बिरजू सिंह टांडी कुलोद, रामदेव, ताराचंद नेहरा चिड़ासन, विनोद पायल, सरदार नेहरा, रणसिंह नेहरा, अंकित नेहरा, राकेश नेहरा, राजाराम झाझड़िया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल पायल ने किया।



Source link