दर्दनाक हादसा: वाराणसी में बिजली के पोल पर चढ़े संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत, एक घंटे तक शव टंगा रहा तारों के बीच

दर्दनाक हादसा: वाराणसी में बिजली के पोल पर चढ़े संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत, एक घंटे तक शव टंगा रहा तारों के बीच


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वाराणसी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तमाशबीनों और क्षेत्रीय लोगों ने कुछ देर सड़क भी जाम किया।

  • लापरवाही के चलते संविदा कर्मी की मौत हुई

सिगरा नगर निगम के पास विधुत उप केंद्र के समीप शनिवार को पोल पर चढ़ कर कार्य रहे शिवपुरवा निवासी रोहित की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक रोहित का शव काफी देर तक तारों के बीच मे फंसा रहा। साथी संविदा कर्मियों ने किसी तरह बॉडी को नीचे उतारा। शटडाउन के बावजूद किसी ने लापरवाही के चलते बिजली की लाइन को चालू कर दिया था।

अधिकारियों ने मौके पर न आने से संविदा कर्मी नाराज

प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि बिजली का लाइन बंद करवाने के बाद ही कोई भी पोल पर चढ़ता है। किसी ने लाइन को चालू कर दिया जिसकी वजह से रोहित की मौत हो गयी। बूढ़े मां बाप परिवार के लोग परेशान हैं। घंटे भर लाश तारों के बीच फंसी थी। सिगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विधुत नगर पंचायत के मंडल मंत्री अंकुर पांडेय ने बताया संविदाकर्मियों के लिए गम बूट और ग्लब्स आता हैं। बिना किट के नही चढ़ना चाहिए। मृतक के परिजनों को कारपोरेशन से पांच लाख रुपये और ईपीएफ से पेंशन की व्यवस्था की गयी हैं।



Source link