दिग्विजय सिंह का शिवराज पर बयान: अवैध रेत खनन करने वाले लोग विधायक, मंत्रियों, मुख्यमंत्री को हिस्सा देते हैं, हमले तो करेंगे

दिग्विजय सिंह का शिवराज पर बयान: अवैध रेत खनन करने वाले लोग विधायक, मंत्रियों, मुख्यमंत्री को हिस्सा देते हैं, हमले तो करेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Illegal Sand Mining People, Governance, Administration, MLAs, Ministers, Give A Share To The Chief Minister, Then You Stop, There Will Be Attacks

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते हुए।

  • ग्वालियर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया मुख्यमंत्री शिवराज पर बयानी हमला

अवैध रेत उत्खनन करने वाले लोग शासन, प्रशासन, विधायक, मंत्रियों व मुख्यमंत्री को हिस्सा देते हैं। क्योंकि यह उनका रोजगार है। पैसे भी लेते हो और कार्रवाई भी करते हो। ऐसे में हमला होना तो तय है। सब मिली भगत है। यह बात एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कही है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर आए हैं। स्टेशन के बाहर उन्होंने मीडिया से चर्चा की है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने एक दिन पहले ग्वालियर पुलिस पर रेत माफिया के हमले पर भी अपनी बात कही है। उनका कहना है कि प्रशासन चाहे तो एक दिन में अवैध उत्खनन को बंद करा सकता है। पर अवैध रेत का उत्खनन करने वालों का हिस्सा प्रशासन, शासन, विधायक, मंत्री व मुख्यमंत्री तक जाता है। उनका कहना था कि यह भी ठीक है कि आप हिस्सा लेते हो और उसके बाद कार्रवाई करते हो। यह उनका रोजगार है और पैसा लेकर कार्रवाई करोगे तो वो हमला भी करेंगे।

यह हुई थी घटना

शुक्रवार सुबह ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पुलिस ने चंबल से अवैध उत्खनन कर रेत का परिवहन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए घेराबंदी की थी। इस घेराबंदी के दौरान पुलिस का दांव उल्टा पड़ गया था जब रेत माफिया ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग शुरू कर दी। टीआई पुरानी छावनी सुधीर सिंह को रेत माफिया ने घेर लिया था। उनको ट्रैक्टर से कुचलने का भी प्रयास किया, लेकिन वह समय रहते नाले में कूद गए। इस दौरान टीआई सुधीर सिंह घायल भी हैं। इस मामले में 8 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जिनसे दो कट्‌टे व कारतूस भी मिले हैं। 10 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इसी हमले के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शिवराज सिंह बयान देकर हमला बोला है।



Source link