दुस्साहस: एमडीएम अस्पताल से जेल गार्ड की आंखों में मिर्च डाल अपने साथी मुजरिम को छुड़ा ले गया युवक, पुलिस ने फिर से पकड़ा

दुस्साहस: एमडीएम अस्पताल से जेल गार्ड की आंखों में मिर्च डाल अपने साथी मुजरिम को छुड़ा ले गया युवक, पुलिस ने फिर से पकड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जोधपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेल गार्ड की आंखों में मिर्च डाल भागने वाले मुजरिम हरीश को पुलिस ने फिर से पकड़ लिया। फोटो एल देव जांगिड़

  • जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था मुजरिम

शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के कैदी वार्ड से शनिवार को एक युवक ने जेल गार्ड की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल अपने साथी मुजरिम भगा ले गया। बाद में पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने हिम्मत दर्शाते हुए मुजरिम को अस्पताल परिसर में भागते समय पकड़ लिया। जबकि मिर्च डालने वाला उसका साथी भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।

जोधपुर जेल में बंद एक मुजरिम बायतु निवासी हरीश जाट को आज सुबह जेल गार्ड इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के लिए युरोलॉजी विभाग की तरफ ले जाने के दौरान हरीश का एक साथी वहां पहुंचा और उसने दोनों गार्ड की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। आंख में मिर्च पड़ते ही दोनों गार्ड को एक बार नजर आना बंद हो गया। इस दौरान हरीश उनसे हाथ छुड़ा कर भाग निकला।

उसके भागते ही दोनों गार्ड उसे पकड़ने के लिए चिल्लाने लगे। इस पर अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस व होमगार्ड के जवान हरीश व उसके साथी के पीछे भागे। अस्पताल के मुख्य गेट के निकट उन्होंने हरीश को दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला।

हरीश को पकड़ एमडीएम में स्थित पुलिस चौकी लाया गया। जबकि उसके साथी का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार हरीश एनडीपीएस व चोरी के मामलों में 30 मार्च 2019 से जोधपुर जेल में बंद है।



Source link