- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Food Inspector In Jabalpur To Save 15 Thousand Rupees In Court Case, Then Assistant Engineer In charge In Joint Director Urban Administration Department Was Caught Red handed Taking Bribe Of Five Thousand Rupees In Lieu Of Bill Approval
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लोकायुक्त ने नीले कैप में आरोपी खाद्य निरीक्षक पेनेंद्र मेश्राम को 15 हजार रिश्वत लेते दबोचा है।
- खाद्य निरीक्षक ने 2012 के खाद्य प्रकरण के तीन मामले में पीड़ित को कोर्ट से बरी कराने के एवज में मांगे थे 30 हजार की रिश्वत
- वहीं नैनपुर नगर पालिका में सीसीरोड सहित अन्य कार्य कराने के एवज में ठेकेदार के 5.24 लाख रुपए बिल भुगतान के अनुमाेदन के एवज में सहायक यंत्री ने मांगे थे 12 हजार रुपए की रिश्वत
लोकायुक्त जबलपुर की दो टीमों ने शनिवार को ताबड़तोड़ दो कार्रवाई करते हुए घंटाघर में खाद्य निरीक्षक को 15 हजार रुपए और संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग में प्रभारी सहायक यंत्री को पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा। खाद्य निरीक्षक ने 2012 में दर्ज खाद्य संबंधी तीन प्रकरण में कोर्ट से बरी कराने के एवज में, तो प्रभारी सहायक यंत्री ने एक ठेकेदार से नगर पालिका नैनपुर में कराए गए 5.24 लाख रुपए बिल भुगतान के अनुमोदन के एवज में रिश्वत मांगी थी। दोनों ही प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधििनयम का प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई।
तीन फरवरी को की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार एसपी लोकायुक्त अनिल विश्वकर्ता से तीन फरवरी को तिलक वार्ड निवासी राजा कुकरेजा ने शिकायत की थी। बताया था कि खाद्य निरीक्षक एवं औषधि प्रशासन पेनेंद्र मेश्राम के खिलाफ कोर्ट में लंबित 2012 के तीन प्रकरणों में बरी कराने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। एसपी ने डीएसपी जेपी वर्मा, टीआई स्वप्निल दास, आरक्षक सुरेंद्र भदौरिया, अमित गावड़े, विजय सिंह बिष्ट, अंकित दाहिया की टीम गठित की।
काफी हाउस के सामने दबोचा
आरोपी मेश्राम ने राजा कुकरेजा को आज 15 हजार रुपए लेकर ओमती घंटाघर स्थित काफी हाउस के सामने बुलाया। जैसे ही उसने 15 हजार की रिश्वत लेकर जेब में डाला। वहां मौजूद टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम आरोपी व शिकायतकर्ता को लेकर सर्किट हाउस नंबर दो पहुंची। जहां कार्रवाई के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।

संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर में प्रभारी सहायक यंत्री आदित्य सिंह को रिश्वत लेते दबोचा गया।
नपा नैनपुर में 5.24 लाख रुपए का कराया था काम
वहीं दूसरी कार्रवाई मदनमहल स्थित संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर में प्रभारी सहायक यंत्री आदित्य सिंह को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए दबोचा। इस मामले की शिकायत नैनपुर निवासी ठैकेदार जाहिद खान ने तीन फरवरी को एसपी लोकायुक्त से की थी। जाहिद खान ने नगर पालिका नैनपुर के अंतर्गत 5.24 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड सहित अन्य कार्य कराए थे।
बिल अनुमोदन के एवज में मांगी थी रिश्वत
इसके बिल अनुमोदन के लिए फाइल संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर में आया था। इसी के एवज में प्रभारी सहायक यंत्री आदित्य सिंह ने 12 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। पांच हजार रुपए लेकर आज कार्यालय बुलाया था। रिश्वत की रकम लेते ही मौके पर डीएसपी दिलीप झरबड़े, टीआई मंजू किरण तिर्की, एसआई नरेश बेहरा , आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, अमित मंडल व जीत सिंह ने दबोच लिया।