नया रेसिंग ट्रैक BRTS: रात 2.30 बजे रेलिंग से टकराई डॉक्टर की कार, पुलिस बोली – अभी छोड़ दिया है, कंपनी रिपोर्ट दर्ज करवाएगी तो हर्जाना वलूसेंगे

नया रेसिंग ट्रैक BRTS: रात 2.30 बजे रेलिंग से टकराई डॉक्टर की कार, पुलिस बोली – अभी छोड़ दिया है, कंपनी रिपोर्ट दर्ज करवाएगी तो हर्जाना वलूसेंगे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रेलिंग से टकराने के बाद कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

बीआरटीएस पर फर्राटेदार कार रेसिंग के बाद टक्कर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात को भी बीआरटीएस की रेलिंग से एक डाॅक्टर की कार टकरा गई। लोगों का कहना है कि डॉक्टर नशे में था। हालांकि पुलिस ने कार को सुबह छोड़ दिया है। कहा कि यदि कंपनी शिकायत करेगी तो केस दर्ज करेंगे।

विजय नगर पुलिस के अनसार घटना शुक्रवार रात 2.30 बजे मालवीय नगर चौराहे लोटस के शोरूम के सामने की है। यहां से एक तेज रफ्तार कार एमआईजी से विजय नगर की तरफ आ रही थी। तभी अचानक कार असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। लोगों का कहना है कि वह नशे में था। बताया जा रहा है कि वह डॉक्टर है। वहां एक फोटोग्राफर से भी दोनों ने विवाद किया था। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार जब्त की और दोनों को रवाना कर दिया।

पुलिस का कहना है कि हादसा बड़ा हो जाता यदि पीछे से कोई और वाहन होता। उन्होंने डॉक्टर का मेडिकल नहीं करवाया, लेकिन यह सच है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने सुबह कार को छोड़ दिया है। अभी सीसीटीवी फुटेज जांचकर हादसे की पड़ताल की जाएगी।



Source link