- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Wife Did Not Want To Live Together, Husband Tried To Die, HospitalizedBihar Man Attempt Suicide In Manpur Bridge, Gaya After Wife Went To Her Parents House And Now Not Returning
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गयाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
मानपुर पुल पर अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले शैलेश मांझी से पूछताछ करती पुलिस।
- गया के मानपुर ओवरब्रिज पर घायल पड़ा था पति
- सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बिहार में पत्नी के वियोग में जान देने या जान देने की कोशिश करने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा घटना गया में हुई है। पत्नी के मायके चले जाने का गम इतना गहरा हो गया कि 23 साल के एक शख्स ने अपनी गर्दन काट जान देने की कोशिश की। उसने किसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। खून निकलते देख किसी की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे GPN अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले 4 फरवरी को पटना के नौबतपुर में भी ऐसी ही घटना हुई थी। पत्नी के वियोग में एक शख्स ने फांसी लगी ली थी।
शनिवार की घटना गया के मानपुर ओवरब्रिज के बीच शनिवार दोपहर बाद की है। इस रास्ते से सुबह से लेकर देर शाम तक सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इसी रास्ते में एक व्यक्ति औंधे मुंह जमीन पर गिरा पड़ा था और वह कराह रहा था। उसकी गर्दन से लगातार खून निकल रहा था। इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार उदय कुमार की नजर उस पर पड़ी। बाइक रोक वह उसके नजदीक गया तो देखा कि उसकी गर्दन कटी हुई है और खून निकल रहा है। वह सिर्फ कराह रहा था, कुछ बोल नहीं पा रहा था। उदय ने तत्काल मुफस्सिल थाने के प्रभारी अविनाश कुमार को फोन किया। मौके पर दल बल के साथ मुफस्सिल थाना प्रभारी पहुंचे। उन्होंने आननफानन में गर्दन कटे शख्स को हॉस्पिटल पहुंचाया और उसका इलाज शुरू हुआ।
पुलिस को लगा कि उस शख्स पर किसी ने वार कर उसकी गर्दन काट दी है, लेकिन जब सच्चाई पता चली तो पुलिस के भी होश उड़ गए। अस्पताल में भर्ती घायल शख्स ने बताया कि उसका नाम शैलेश मांझी है। उसकी पत्नी मायके चली गई है और यह बोल कर गई है कि वह कभी नहीं लौटेगी। इसी बात पर उसने गर्दन काट कर जान देने की कोशिश की।
शैलेश मांझी की बात सुनकर मुफस्सिल थाने की पुलिस उसकी पत्नी के मायके खिजरसराय थाना क्षेत्र के कुड़वा गई। वहां पता चला कि शैलेश की पत्नी गर्भवती है और डिलेवरी कराने के लिए कुड़वा आई है। गया से कुड़वा जाने के पूर्व शुक्रवार को दोनों के बीच तकरार जरूर हुआ था। बस इतनी सी बात को लेकर शैलेश ने अपनी गर्दन काट ली। शैलेश मांझी गया के मानपुर स्थित मुसहर टोली का रहने वाला है। अस्पताल में फिलहाल उसके घर वाले नहीं पहुंचे हैं। पुलिस की देखरेख में ही इलाज चल रहा है। मुफस्सिल थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि डॉक्टर मगध मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कह रहे थे, लेकिन अब उसकी स्थिति ठीक है।
पत्नी के वियोग में इन्होंने दी जान
- 4 फरवरी को पटना के नौबतपुर में सुधीर कुमार नाम के शख्स ने पत्नी के मायके जाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बार-बार फोन करने के बाद भी पत्नी उसके पास नहीं लौट रही थी।
- इसी साल 21 जनवरी को कैमूर जिले के अधौरा थाना के बड़पा गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी थी। वहीं, पत्नी की मौत के बाद वियोग में पति ने भी खुद को गोली मार ली थी। उसकी भी जान चली गई थी।
- पिछले साल 24 सितंबर को कटिहार के विषहरिया गांव में 22 वर्षीय युवक राजू सिंह ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शादी के एक माह बाद से ही उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी।