- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Mandsaur
- Access To The Sanctum Sanctorum From 16; Mahaghanta Will Also Come, After About A Year, Basant Will Return To The Temple From The Day Of Panchami.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मंदसौरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
मंदिर में लगेगा महाघंटा, अभी अहमदाबाद में तैयार रखा है।
- भक्त भगवान के पास पहुंचकर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर सकेंगे
पशुपतिनाथ मंदिर में कोरोनाकाल के बाद से गर्भगृह में प्रवेश बंद है। आरती के दौरान भक्तों को मंदिर में भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अब बसंत पंचमी 16 फरवरी से मंदिर में रौनक लोटेगी। इस दिन से मंदिर के गर्भगृह में भी भक्तों का प्रवेश शुरू किया जाएगा।
इसी दिन अहमदाबाद से देश का सबसे बड़ा 3700 किलो का महाघंटा भी पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेगा। अभी मंदिर प्रबंधन ने आरती के समय भक्तों को अंदर हॉल तक प्रवेश शुरू कर दिया है। इस समय मेन गेट बंद कर दिए जाते हैं। कोरोनाकाल के शुरू में 22 मार्च को भारत बंद के साथ धार्मिक स्थल भी बंद हुए। इसी समय से विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भी भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि पहले अनलॉक और फिर वैक्सीन आने के बाद धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौट रही है।
बसंत पंचमी से पहली की तरह भक्त मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे। अभी भक्तों को मंदिर में हॉल तक प्रवेश दिया जाता है। गर्भगृह के द्वार से ही भक्त दर्शन करते हैं। वहीं आरती के समय तो मेन गेट ही बंद किए जाते थे, जिसे दो दिन से खोला जा रहा है। आरती के समय भक्त गर्भगृह के बाहर हाॅल तक पहुंच पा रहे हँ। मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल ने बताया कि कलेक्टर ने बसंत पंचमी के गर्भगृह में प्रवेश के आदेश दे दिए हैं। बसंत पंचमी 16 फरवरी से भक्त गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे। जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
15 की रात को मंदसौर पहुुंचेगा 3700 किलो का महाघंटा
पशुपतिनाथ मंदिर में महाघंटा स्थापित करने के लिए श्रीकृष्ण कामधेनु सामाजिक, धार्मिक लोकन्यास द्वारा करीब चार साल पहले अभियान की शुरुआत की गई थी। दो साल तक जिले के गांव-गांव में भ्रमण करने के बाद अहमदाबाद में देश का सबसे बड़ा व वजनी करीब 3700 किलो का महाघंटा तैयार हुआ। इसे करीब एक साल हो गया है जिसे पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित किया जाना है।
अब जाकर इसका इंतजार भी खत्म हो रहा है। कामधेनु संस्था के दिनेश नागर ने बताया कि 15 फरवरी को महाघंटा अहमदाबाद से निकलेगा जो उसी दिन देर रात मंदसौर आएगा। 16 फरवरी को सुबह 10 बजे कॉलेज ग्राउंड से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेगी। महाघंटे को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्टैंड बनने के बाद इसे यहीं लगाया जाएगा।