फ्रंटलाइन में बेगूसराय के DM-SP ने ली सबसे पहले वैक्सीन: सदर अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्कर्स​​​​​​​ की कतार में सबसे आगे नजर आए, कहा- सभी लें टीका

फ्रंटलाइन में बेगूसराय के DM-SP ने ली सबसे पहले वैक्सीन: सदर अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्कर्स​​​​​​​ की कतार में सबसे आगे नजर आए, कहा- सभी लें टीका


  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Begusarai’s DM And SP Take The Covid Vaccine, Frontline Workers Vaccination Statrs In Bihar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेगूसराय सदर अस्पताल में टीका लगवाते DM अरविंद कुमार।

  • सदर अस्पताल में सामान्य लोगों की तरह पहुंचकर लगावाया टीका
  • SP बोले- वैक्सीनेशन से किसी को डरने की जरूरत नहीं है

बिहार में 6 फरवरी यानी शनिवार से फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगना शुरू हो गया। इसमें बेगूसराय के DM और SP सबसे पहले आगे आए। सदर अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्कर्स​​​​​​​ की कतार में वे सबसे आगे खड़े थे। DM अरविंद कुमार और SP अवकाश कुमार ने अफसरों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स​​​​​​​ को भी वैक्सीनेशन के लिए आगे आने का बड़ा संदेश दिया है।

फ्रंटलाइन वर्करों में पहला टीका

दोनों अधिकारी सुबह ही सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें वैक्सीन दी है। वैक्सीनेशन के साथ ही दोनों अधिकारियों को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आनंद कुमार शर्मा और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेराम कुमार ने सर्टिफिकेट दिया।

वैक्सीन से DM और SP ने दिया बड़ा संदेश

सबसे पहले वैक्सीन लेकर DM और SP ने बड़ा संदेश दिया है। दोनों अधिकारियों ने बिना किसी हिचक के ही सदर अस्पताल पहुंचकर टीका लिया। DM अरविंद कुमार और SP अवकाश कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन में किसी को पीछे नहीं रहना चाहिए, क्योंकि कोरोना से हारना नहीं, उसे हराना है। DM ने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन की गति बहुत अच्छी है।

75% का हो चुका है रजिस्ट्रेशन

DM ने कहा कि 16 जनवरी से वैक्सीनेशन​​​​​​​ की शुरुआत के बाद से बेगूसराय में इसका प्रतिशत अच्छा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन​​​​​​​​​​​​​​ के लिए जिनका रजिस्ट्रेशन किया गया, उनमें 75% का टीकाकरण हो चुका है। आगे सभी कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों व फ्रंटलाइन वारियर्स को वैक्सीन दी जानी है। SP अवकाश कुमाए ने कहा कि वैक्सीनेशन से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। लोगों को निर्भीक होकर वैक्सीन लेनी चाहिए। पुलिसकर्मियों को भी वैक्सीनेशन के लिए निर्देश दिए गए हैं।



Source link