बड़ी गैंग का पर्दाफाश: ट्रेन में आरक्षण कर करते थे यात्रा, मौका देखते ही कर देते थे यात्रियों के सामान की चोरी, 250 ट्रेन में कर चुके है वारदात

बड़ी गैंग का पर्दाफाश: ट्रेन में आरक्षण कर करते थे यात्रा, मौका देखते ही कर देते थे यात्रियों के सामान की चोरी, 250 ट्रेन में कर चुके है वारदात


  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Used To Travel By Making Reservation In The Train, Used To Steal Passengers’ Luggage As Soon As They Saw The Opportunity, They Have Committed Crime In 250 Trains

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जोधपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रेन में चोरियां करने वाली गैंग के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में।

  • गत माह जोधपुर आ रही सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस में सात यात्रियों का सामान किया था चोरी

जीआरपी ने 22 जनवरी को जोधपुर आ रही सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस में चोरी व लूटपाट करने वाली गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग के सदस्य बाकायदा ट्रेन में आरक्षण करवा कर यात्रा करते और मौका देख अपने सहयात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर देते। ये लोग इस तरह अब तक करीब 250 से अधिक वारदात कर चुके है।

जीआरपी एसपी भंवरसिंह नाथावत ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस गैंग का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस में सात यात्रियों का सामान गायब होने के बाद एक टीम का गठन कर सघन जांच शुरू की गई। आखिरकार टीम इस गैंग के सदस्यों को पकड़ने में सफल रही।

यात्रियों की ओर से बताए गए हुलिये के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई केस साथ पूछताछ की गई। पूछताछ में कड़ी दर कड़ी पूरा मामला सामने आने पर अधिकारी भी चौंक उठे। उनके हाथ एक बड़ी गैंग लग चुकी थी, जिसकी लंबे अरसे से तलाश थी। इस गैंग में मोहम्मद मुख्तयार, मोहम्मद दिलशाद, आजाद व सचिन पांचाल शामिल है। ये सभी दिल्ली निवासी है।

आजाद इस गैंग का सरगना है। वह दिल्ली से युवकों को अपने साथ यात्रा करवाने के नाम पर लेकर आता और चलती ट्रेन से अपने यह यात्रियों का कीमती सामान चुरा मौका देख किसी स्टेशन पर उतर जाता। आजाद ने स्वीकार किया कि वह अब तक 250 से अधिक बार अलग-अलग ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी कर चुका है।

इनका मुख्य लक्ष्य महिला यात्रियों के पर्स से सामान चोरी करना रहता। रात को यात्रियों के गहरी नींद में सोते ही यह गैंग सक्रिय हो उठती। इनसे सघन पूछताछ की जा रही है। इनसे कई और मामले खुलने की उम्मीद है।



Source link