मांग: ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मांग: ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कामां38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत सुनहरा कई गांवों के किसानों ने डाग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय पर पहुंचकर उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मीणा को एक ज्ञापन देकर बीती रात को क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से नष्ट हुई रवी की फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत सुनहरा धिलावटी,अकाता, व कामां सहित अन्य गावों में बीती रात को एक साथ हुई ओलावृृष्टि से सरसों व गेहूं की फसल नष्ट हो गई। जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है।

जिसको लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत सुनहरा सहित क्षेत्र के सैकडो की संख्या में किसानों ने डाग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय पर पहुंचकर उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मीणा को एक ज्ञापन देकर बीती रात को हुई ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भी उपखण्ड अधिकारी को एक ज्ञापन देकर कामां तहसील के गावों हुई ओलावृृृष्टि से नष्ट हुई फसल का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

उधर,पूर्व विधायक मौहम्मद जहूर खान ने भी राज्य सरकार से बीती रात को कामां क्षेत्र में हुई ओलावृृष्टि से नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है। कामां तहसीलदार सत्यनारायण छीपा ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर हल्का पटवारियों के द्वारा गावों में जाकर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।

जो किसानों का फसल बीमा की श्रेणी में आते है उनके लिए बीमा कम्पनी के कर्मचारियों के द्वारा सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। और बीमा श्रेणी से वंचित किसान जो फसल बीमा की श्रैणी में नही आते है उन किसानों की सूची हल्का पटवारियों से तैयार कराई जा रही है।



Source link