एप्पल, हुंडई और किआ के बीच होने वाला था समझौता- इलेक्ट्रिक कार और बिना ड्राइवर चलने वाली कार के विकास के लिए एप्पल, हुंडई और किआ के बीच समझौता होने वाला था. पिछले दिनों सीएनबीसी की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, तीनों ही कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक कार के विकास के लिए समझौता कर सकती है.
यह भी पढ़ें: हुंडई ने क्रेटा के डीजल E वेरिएंट को वेबसाइट से डी-लिस्ट किया, जानिए इसकी वजह
अब एप्पल का कौन देगा साथ- इस पूरे घटना क्रम पर एप्पल कंपनी ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. वहीं हुंडई ने एक बयान जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि, हुंडई कार की बैटरी के विकास के लिए एप्पल के साथ समझौता कर सकती है. लेकिन इस बयान को भी हुंडई की ओर से कुछ घंटों के बाद वापस ले लिया गया.
यह भी पढ़ें: बाइक से बना रहे है लॉग राइडिंग का प्लान, तो इन एसेसरीज को जरूर खरीदें
आपको बता दें पूरी दुनिया में बहुत सी ऐसी कंपनी है जो बिना ड्राइवर वाली इलेक्ट्रिक कार का विकास कर सकती है. वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो एप्पल के बारे में कहा जाता है कि, एप्पल किसी भी समझौते में अपनी सहयोगी कंपनियों को काफी परेशान करती है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि, इलेक्ट्रिक कार के विकास के लिए एप्पल का कौन सी कंपनी सहयोग करती है.
टेस्ला के पूर्व कर्मचारी को सौंपी कमान – एप्पल ने बिना ड्राइवर के चलने वाली कार के निर्माण की ज़िम्मेदारी डग फील्ड को सौंपी है. डग फील्ड इससे पहले टेस्ला (Tesla) को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जहां उनके पर कई बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी थी. आपको बा दें एप्पल ने बिना ड्राइवर वाली कार के निर्माण के लिए डग फील्ड को 2018 में हायर किया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एप्पल 2024 तक बिना ड्राइव चलने वाली कार का प्रोटोटाइप तैयार कर लेगी.