Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवासकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी क्रमांक दाे में शुक्रवार काे एक छाेटा व्यापारी अच्छी किस्म के साेयाबीन ट्रैक्टर में भरकर लाया और नीलामी में 4011 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक गया। व्यापारी ने प्लेटफार्म से अपना ट्रैक्टर हटवाया और मंडी में एक तरफ ले जाकर उसमें मिलावट करने लगा। इसकी जानकारी नीलामी में साेयाबीन खरीदने वाले बड़े व्यापारी संजय परवाल काे लगी ताे वह अन्य व्यापारियाें के साथ माैके पर पहुंचे। ट्राॅली में हल्की किस्म का साेयाबीन मिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसकी सूचना मंडी प्रशासन काे देकर मंडी प्रांगण प्रभारी एमके मंडाेरिया के सुपूर्द ट्राॅली कर दी गई।
मिलावट किए जाने के विराेध में मंडी क्रमांक दाे के व्यापारियाें ने 15 मिनट तक नीलामी कार्य बंद रखा गया। अधिकारियाें के कहने पर व्यापारियाें ने फिर से नीलामी का कार्य शुरू कर दिया। मंडी प्रशासन ने संबंधित पर कार्रवाई करने के बजाय उसे सख्त हिदायत देकर मंडी में दाेबारा उपज नहीं बेचने का कहकर रवाना कर दिया गया। मिलावट वाला साेयाबीन लेकर उज्जैन की मंडी में बेचने के लिए चला गया।
व्यापारी परवाल ने बताया, मंडी में किसान की ट्राॅली में साेयाबीन लेकर आए छाेटे व्यापारी ने यशवंत पटलावदा के नाम से बिल्टी कटवाई थी। उसके बाद प्लेटफार्म से एक तरफ ले जाकर ट्राॅली में हल्का माल मिलाते हुए धरा गया। उसका माल हमने लेने से इनकार करते हुए मंडी प्रशासन के हवाले कर दिया गया। इस तरह के मिलावट वाले अन्य छाेटे व्यापारियाें काे बदनाम करते हैं। इस मामले में मंडी इंस्पेक्टर अनुपसिंह चाैहान ने बताया, हमने ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ किसान काे मंडी से बाहर कर फिर से माल नहीं बेचने की हिदायत दी है।
बिल्टी में ट्राॅलियाें के नंबर भी दर्ज हाे, जिससे इस तरह की परेशानी नहीं आए : मंडी अनाज व्यापारी एसाेसिएशन के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल का कहना है, शुक्रवार काे हुए मामले की जानकारी नहीं है। हमने कई बार मंडी प्रशासन से निवेदन किया है कि जितने भी ट्रैक्टराें में किसानाें का माल आता है, उनके नंबर बिल्टी में भी दर्ज हाेना चाहिए। अक्सर मिलावट करने की बात काे लेकर विवाद की स्थिति बनती है। नंबर बिल्टी में रहेंगे ताे दूसरी ट्राॅली काेई लगा नहीं सकेगा।।