रामगढ़ में शव मिलने से हड़कंप: रांची-हजारीबाग फोरलेन सड़क के पास युवक की मिली लाश, गोली मारकर हत्या की आशंका

रामगढ़ में शव मिलने से हड़कंप: रांची-हजारीबाग फोरलेन सड़क के पास युवक की मिली लाश, गोली मारकर हत्या की आशंका


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रामगढ़एक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

  • पुलिस ने शव के पास से दो मोबाइल, दो जिंदा गोली और एक माचिस बरामद किया है

कुजू ओपी क्षेत्र रांची-हजारीबाग फोरलेन सड़क के पास शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

सुबह युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शव के पास से दो मोबाइल, दो जिंदा गोली और एक माचिस बरामद किया है। हालांकि आंशका जाहिर की जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका दिया गया है।



Source link