सामाजिक सरोकार: भारतीय स्टेट बैंक ने दिव्यांगों छात्रों के लिए भेंट की स्कूल बस

सामाजिक सरोकार: भारतीय स्टेट बैंक ने दिव्यांगों छात्रों के लिए भेंट की स्कूल बस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उदयपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नारायण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि को स्कूल बस की चाबी भेंट करते एसबीआई महाप्रबंधक।

मूक बधिर और दिव्यांगों के लिए काम करने वाली नारायण सेवा संस्थान को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से 32 सीटर बस भेंट की गई है। शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित ने उदयपुर पहुंच नारायण सेवा संस्थान को बस की चाबी भेंट की। दीक्षित ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान पिछले लंबे समय से निर्धन मूकबधिर और निशक्त बालकों के लिए काम कर रही है। ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संस्थान को गरीब बच्चों के लिए 32 सीटर बस भेंट की है।

नारायण सेवा संस्थान की स्कूल बस में बैठे नन्हे छात्र।

नारायण सेवा संस्थान की स्कूल बस में बैठे नन्हे छात्र।

इस दौरान नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्थान पिछले 35 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही है। नारायण सेवा संस्थान के द्वारा कोरोना का हाल में भी जरूरतमंद लोगों की मदद की गई। इसके साथ ही पिछले लंबे समय से संस्थान दिव्यांगों के इलाज और उनकी शादी के लिए काम कर रहा है। ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दी गई मदद भी जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी।



Source link