सीएम शिवराज सिंह ने कहा, मुस्कान योजना के तहत कटनी में 50 बच्चियों को बचाया गया

सीएम शिवराज सिंह ने कहा, मुस्कान योजना के तहत कटनी में 50 बच्चियों को बचाया गया


कटनी दौरा के दौरान मुख्यमंत्री ने अर्चना केवट को सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने राज्य में बेटियों के साथ बुरे बर्ताव के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है. अबतक 37 लोगों को यह सजा सुनाई जा चुकी है, जिनमें से 2 ने दया याचिका दाखिल की है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 6, 2021, 7:44 PM IST

कटनी. कटनी (Katni) में आज मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि अब तक मुस्कान योजना के तहत कटनी में 50 बच्चियों को बचाया गया है. यह पहली सरकार है जिसने राज्य में बेटियों के साथ बुरे बर्ताव के लिए मृत्यदंड (capital punishment) का प्रावधान किया है. अबतक 37 लोगों को यह सजा सुनाई जा चुकी है, जिनमें से 2 लोगों ने दया याचिका (Mercy petition) दाखिल की है.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आज कटनी दौरे पर थे. उन्होंने यहां 54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया. इस समारोह में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे. इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 20 वर्षीया अर्चना केवट का भी सम्मान किया. एक लड़की की आबरू बचाने में अर्चना केवट की भूमिका अहम थी. मुख्यमंत्री ने विजय राघवगढ़ विधानसभा के अमेहटा ग्राम में एसीसी सीमेंट कैमोर की नई इकाई के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बहादुर अर्चना केवट का सम्मान किया है.

विकास कार्यों के शिलान्यास और भूमिपूजन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि सवा साल का वनवास हो गया था. आपकी दुआओं के कारण ही सवा साल बाद मैं वापस आ गया. लेकिन इस सवा साल में आई सरकार ने राज्य का सत्यानाश कर दिया, विकास योजनाएं बन्द कर दीं. बेटियां देवी होती हैं. दुख की बात है कि उस सरकार ने संबल योजना बंद कर दी. गरीबों को इस योजना से सहारा मिल रहा था. उन्होंने बताया कि यह योजना फिर से शुरू कर दी गई है.








Source link