Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुरुक्षेत्रकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
कृषि कानूनों के विरोध में जहां किसान सिंघू बॉर्डर पर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार काे किसान जिले में भी चक्का जाम करेंगे। किसानों ने जिले में 7 जगहों पर प्रदर्शन करते हुए रोड जाम की रणनीति बनाई है। जिले में 12 बजे से लेकर 3 बजे तक 7 जगहों पर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। किसानों के प्रदर्शन के दौरान रूट को डायवर्ट किया जाएगा। बाकायदा इसे लेकर शुक्रवार को रूट चार्ट भी जारी किया।
अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन
किसानों के चक्का जाम के ऐलान पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। खुफिया तंत्र भी दिनभर अलर्ट रहा। अधिकारियों ने किसान नेताओं से भी संपर्क साधा। पता लगाया कि कहां-कहां पर जाम लगाया जाएगा।
शांतिपूर्ण रहेगा चक्का जाम
किसानों ने चक्का जाम 12 से 3 बजे तक रखने का ऐलान किया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस व जिला प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे। किसानों को बाकायदा आह्वान किया है कि कहीं कोई हिंसक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। किसान चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं करेंगे। जाम पर बैठने वाले किसानों के लिए चाय ब्रेड आदि का लंगर चलेगा। वहीं जाम में फंसे लोगों की भी मदद करेंगे।
थाना व सैनीमाजरा में 43 दिन से धरने पर डटे किसान; 9 को महापंचायत में पहुंचेंगे टिकैत
थाना टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 43वें दिन भी जारी रहा। किसान यूनियन के नेता जसतेज संधू ने बताया कि 9 फरवरी को किसान नेता राकेश टिकैत गुमथला की अनाज मंडी में महापंचायत करेंगे। जिसमें कुरुक्षेत्र व कैथल से हजारों किसान भाग लेंगे। बैठक में महापंचायत स्थल के बारे में फाइनल कर दिया गया है। राकेश टिकैत के आने की सूचना से प्रशासन क सांसे फूलने लगी है।
यहां डायवर्ट होगा ट्रैफिक, जाम से बचना है तो ये रूट पकड़ें
1. पिहोवा-कैथल मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा गांव थाना गुजरां में जाम रहेगा।
कैथल व इससे आगे के स्थानों पर जाने के लिए सभी वाहन पिहोवा बाईपास से वाया ढांड, पूंडरी व कैथल के रास्ते से होकर जा सकते हैं।
2. पिहोवा-चीका मार्ग पर कराह साहब बस अड्डा पर जाम रहेगा।
पिहोवा से भागल, चीका व इससे आगे के स्थानों पर जाने के लिए सभी वाहन पिहोवा बाईपास से वाया गुमथला, सयोंसर, भागल चीका के रास्ते से जाएंगे।
3. पिहोवा-पटियाला मार्ग पर टोल प्लाजा ट्यू कर पर जाम
पटियाला की तरफ व इससे आगे के स्थानों पर जाने के लिए सभी वाहन वाया इस्माइलाबाद, कुम्हार माजरा के रास्ते से होकर जा सकते हैं।
4. पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर मन्नत पैलेस के सामने जाम
कुरुक्षेत्र से पिहोवा व इससे आगे के स्थानों पर जाने के लिए सभी वाहन ढांड रोड से वाया मिर्जापुर, कमोदा, पिंडारसी
5. लाडवा-यमुनानगर मार्ग बंसल अस्पताल के सामने जाम
कुरुक्षेत्र, लाडवा से रादौर-यमुनानगर व इससे आगे के स्थानों पर जाने के लिए सभी वाहन वाया लाडवा, सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद) व अन्य ग्रामीण रास्तों से होकर।
6. चिड़ियाघर पिपली के सामने नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर जाम
कुरुक्षेत्र, पिपली से शाहाबाद व इससे आगे के स्थानों पर जाने के लिए सभी वाहन वाया पिपली मथाना अंटेहड़ी, खैरी, बाबैन व लाडवा से होकर जा सकते हैं।
7. दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव रतनगढ, एनएच-44 जीटी रोड पर जाम
शाहाबाद व अम्बाला तथा इससे आगे के स्थानों पर जाने के लिए सभी वाहन पिपली, मथाना से बाईं तरफ मुड़कर गांव अनटेहड़ी, खैरी, बाबैन के रास्ते से होकर जा सकते हैं।