IND vs ENG: रूट की मदद करने पर आईसीसी ने की कोहली की तारीफ, स्टुअर्ट ब्रॉड ने उड़ाया ‘मजाक’– News18 Hindi

IND vs ENG: रूट की मदद करने पर आईसीसी ने की कोहली की तारीफ, स्टुअर्ट ब्रॉड ने उड़ाया ‘मजाक’– News18 Hindi


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कप्तान जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जड़ा है. इंग्लैंड के कप्तान रूट के करियर का यह पांचवां दोहरा शतक है. चेन्नई टेस्ट के पहले दिन रूट ने नाबाद 128 रनों की खेली थी. रूट ने हर भारतीय गेंदबाज की धुनाई की है. हालांकि पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान गर्मी के चलते रूट को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक उनके पैरों में खिंचाव आ गया. खिंचाव आते ही जो रूट जमीन पर गिर पड़े और उसके बाद विराट कोहली ने रूट की मदद की. विराट कोहली की इस खेल भावना की प्रशंसा आईसीसी ने भी. आईसीसी ने ट्वीट किया, ‘जब इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की मांसपेशियों में खिंचाव आया तो सबसे पहले विराट कोहली मदद के लिए दौड़े. यह स्पिरिट ऑफ क्रिकेट दिल जीतने वाला है.’

आईसीसी के ट्वीट पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मजाकिया अंदाज में रिप्लाई किया है. ब्रॉड ने ट्वीट किया, ‘मैं भी उस समय मदद के लिए दौड़ा था, क्या मुझे स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड मिलेगा.’ ब्रॉड इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के कारण पहला टेस्ट मैच नहीं रहे हैं और वह 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं.

जानें पूरी घटना

घटना पहले दिन के 87वें ओवर की है जब आर अश्विन की गेंद पर जो रूट ने स्लॉग स्वीप खेला. गेंद 6 रनों के लिए गई लेकिन इसके साथ ही जो रूट जमीन पर गिर पड़े. दरअसल शॉट खेलते हुए रूट के बाएं पांव पर खिंचाव आ गया. इसके बाद रूट ने इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम की ओर फिजियो को भेजने का इशारा किया. इंग्लैंड के फिजियो से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ही उनकी मदद के लिए पहुंच गए. विराट कोहली ने जो रूट का बांया पांव पकड़ उसकी स्ट्रेचिंग शुरू कर दी. इसके साथ ही विराट कोहली की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम ने विराट कोहली और जो रूट को आईसीसी पोल में पछाड़ा, बने इस शॉट के किंग

IPL Auction: जो रूट सहित ये खिलाड़ी नहीं होंगे आईपीएल 2021 का हिस्सा, सिर्फ 61 प्लेयर्स को मिलेगा मौका

रूट ने जड़ा दोहरा शतक

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चेन्नई टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन के गेंद पर छक्का जड़कर दोहरा शतक पूरा किया. रूट ने पिछले तीन टेस्ट मैच में दो दोहरे शतक लगाए हैं. रूट के करियर का यह पांचवां दोहरा शतक है जबकि भारत के खिलाफ पहला. जो रूट इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एशियाई धरती पर पांच शतक लगाया है. उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ा जिन्होंने चार शतक लगाए थे. रूट ने भारत में दो जबकि श्रीलंका में तीन शतक जड़ा है.





Source link