IPL Auction 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें बेस प्राइस– News18 Hindi

IPL Auction 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें बेस प्राइस– News18 Hindi


नई दिल्ली. इस साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले नीलामी के लिए भी दुनिया के 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए 18 फरवरी को नीलामी होनी है. बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि कुल 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है. इन खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं.

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भी आईपीएल 2021 में खेलते दिख सकते हैं. एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने 18 फरवरी को होने वाली नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. उन्होंने बेस प्राइस 20 लाख रुपए तय की है. बता दें 11 खिलाड़ियों ने बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखी है.

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर रहे हैं. वे इस साल मुंबई की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं. हालांकि, उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. वे 7 ओवर में 67 रन लुटा बैठे.

यह भी पढ़ें: 28 साल पहले हमारे 3 स्पिनरों ने इंग्लैंड के खिलाफ कोहराम मचा दिया था, इस बार क्या होगा?

इसके साथ तेज गेंदबाजों के फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क एक बार फिर आईपीएल में खेलते नहीं दिखाई देंगे. उन्होंने आईपीएल 2021 ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया है.





Source link