- Hindi News
- Career
- SSC GD Constable 2018| SSC Released The Marks Of Selected Candidates Of Constable GD Recruitment Exam, Candidates Can Check Marks Through Ssc.nic.in
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2018 में मेडिकल परीक्षण के लिए क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी कर दिए हैं। परीक्षा में सफल हुए सभी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। SSC 21 और 28 जनवरी को CAPF, NIA, SSF में जीडी कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) भर्ती परीक्षा 2018 के फाइनल नतीजे जारी किए थे।
परीक्षा में 55915 कैंडिडेट्स का हुआ सिलेक्शन
परीक्षा में कुल 55915 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया गया था, जिसमें 47582 मेल और 8333 फीमेल कैंडिडेट्स शामिल हैं। SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के जरिए 60,210 वैकेंसी पर भर्ती जाएगी। इस परीक्षा में 30,41,284 उम्मीदवार शामिल हुए, जिसमें से कुल 5,54,903 कैंडिडेट्स को PET/PST के लिए सफल घोषित किया गया था।
इस साल फिर होगी जीडी कांस्टेबल की बंपर भर्ती
इस साल मार्च में CAPF में फिर एक बार बंपर वैकेंसी आने वाली है। इसके लिए SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन 25 मार्च को जारी करेगा। इसके लिए कक्षा 10वीं पास कैंडिडेट्स 31 मई तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए लिखित परीक्षा 02 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की होगी।
यह भी पढ़ें-