Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नवागढ़कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
- यह हमें मंजूर नहीं; संबलपुर में नवागढ़ के तीनों ब्लॉक संगठन के कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटे
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश और बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संबलपुर में नवागढ़ के तीनों ब्लॉक का धरना प्रदर्शन व चक्काजाम किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संबलपुर, नांदघाट, नवागढ़ के सदस्यों व संयुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने केंद्र के मोदी सरकार द्वारा पारित 3 किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लेने के लिए किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का लगातार समर्थन किया है।
किसानों द्वारा उक्त कानून के विरोध में 6 फरवरी शनिवार को चक्काजाम का निर्णय लिया गया था। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा नियुक्त प्रभारी मोंटू तिवारी, नवीन ताम्रकार, राजू साहू, अयोध्या चंद्राकर, ललित विश्वकर्मा, अजय सेन के साथ ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू, सुशील साहू, रामबिहारी राजपूत के साथ प्रदेश सचिव विजय बघेल, नपं अध्यक्ष तिलक घोष, एल्डरमैन अमित जैन, वीरेंद्र जायसवाल, आशाराम ध्रुव, रतन दिवाकर, हेमंत सोनकर, राजेन्द्र पाटले, रनबन झम्मन बघेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।