आयोजन: 12 जाट रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने पलटन का स्थापना दिवस मनाया

आयोजन: 12 जाट रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने पलटन का स्थापना दिवस मनाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

चिड़ावाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सेना की 12 जाट रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने शनिवार को पलटन का 51वां स्थापना दिवस मनाया। रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीएस गिल के सानिध्य में हवन और झण्डारोहण किया गया। चौधरी कॉलोनी के सामुदायिक भवन में हुए आयोजन के अतिथि कर्नल सुखदेव कुमार, कैप्टन प्रद्युम्न, वेदप्रकाश, महावीरसिंह, बनवारीलाल, लक्ष्मीनारायण व प्रह्लाद ओला थे। कार्यक्रम के आरंभ में पालड़ी सीकर के शहीद हवलदार फूलसिंह, हवलदार शीशपाल काजी झुंझुनूं और नायक सुल्तान सिंह सीकर को श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं चावली देवी, कमला देवी व सजना का सम्मान भी किया।

ब्रिगेडियर गिल और अन्य अतिथियों ने पूर्व सैनिकों से सेवानिवृत्ति के बाद भी देश और समाज हित मे कार्य करते रहने की बात कही। इससे पहले सूबेदार कर्णसिंह, दिलीपसिंह डांगी, हवलदार गोकुलराम, वकीलसिंह, सूबेदार लक्ष्मणराम, रामचन्द्र, हरिराम, मामनसिंह, महावीरसिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।



Source link