अभी हाल में ही दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी की घोषणा की है. ‘स्विच दिल्ली’ नाम के इस अभियान की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की थी. जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है. और इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है.
किस कार पर आपको कितने की बचत – आपको हम यहां बताएंगे की आप किस कार पर कितने की बचत कर पाएंगे. इसकी शुरुआत हम नेक्सॉन EV के साथ करते है. टाटा नेक्सॉन Ev अपने तीन वेरिएंट्स – XM, XZ+ और XZ+ Lux ट्रिम में उपलब्ध है. नेक्सॉन Ev कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस ट्रिम XM की कीमतें 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है. XZ + की कीमत 15.40 लाख रुपये है. वहीं XZ Lux ट्रिम की कीमत 16.40 लाख रुपये है. ये अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है, साथ ही ये आपको अच्छी ड्राइविंग रेंज देती है. इसकी वजह से ही नेक्सन ईवी काफी लोकप्रिय है.
किस कार पर कितनी छूट – इलेक्ट्रिक वाहनों को लोकप्रिय बनाने के लिए, दिल्ली सरकार XM और XZ+ दोनों वेरिएंट की खरीद पर 1.50 लाख रुपये की छूट दे रही है. इसके साथ साथ , राज्य सरकार रोड टैक्स छूट और रजिस्ट्रेशन फीस (पंजीकरण शुल्क) में छूट के रूप में भी प्रोत्साहन दे रही है. नेक्सन ईवी के XM वेरिएंट पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क छूट 1,40,500 रुपये है जबकि XZ+ ट्रिम पर यह छूट 1,49,900 रुपये है. मतलब नेक्सॉन Ev पर कुल छूट 3 लाख रूपये से ज्यादा है.
इसी तरह टाटा Tigor Ev पर भी छूट दे रही है. अभी आपको इस Ev की खरीद पर 2.86 लाख रुपये तक की छूट दी जा सकती है, और ये रकम आपके बैंक खाते में आएंगी. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के अनुसार सरकार अगले 6 हफ्ते के लिए सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों को ही किराये पर लेगी. साथ में मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अनुकूलित इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए डिलीवरी चेन, बड़ी कंपनियों, मॉल और सिनेमा थिएटरों के साथ भी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए संपर्क किया है.
स्विच अभियान के बारे में कहते हुए सीएम केजरीवाल ने बताया की ‘स्विच दिल्ली अभियान के तहत, इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी. जनता को बताया जायेगा की दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग जरूरी है और जनता से इसमें इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा’.