Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
रविवार को तिलवारा घाट में नर्मदा नहाने पहुंचे लोग।
- बादलों के हटते ही एक बार फिर ठंड बढ़ी, हालांकि तेज धूप होने से दिन का मौसम हुआ सुहाना
- वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर हटने के बाद मौसम में आया बदलाव
उत्तर-पूर्वी हवा के चलते एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाया है। न्यूनतम पारा 13.2 से गिरकर 8.5 डिग्री पर आ गया। चार डिग्री की गिरावट अधिकतम तापमान में भी दर्ज हुआ। शुक्रवार को 28.9 डिग्री का तापमान गिरकर 24.3 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम होने से ऐसा बदलाव आया है।
बादल छटने से मौसम में आया बदलाव
जानकारी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तापमान में जो उछाल आया था, वो उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते नीचे आने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में छाए हल्के बादलों का प्रभाव समाप्त हाे चुका है। हिमालय की वादियों से टकराकर आ रही तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को तेज धूप से तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
अभी बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक पूर्वी मप्र से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर निकल चुका है। शनिवार को हवा उत्तरी हो गई थी। इसके चलते तापमान में ये गिरावट आई है। आकाश साफ रहने से दो-तीन दिन में तापमान में गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान सर्दी का असर रहेगा।