केकड़ी नगर पालिका चुनाव: भाजपा ने गंवाया बोर्ड; कांग्रेस के कमलेश साहू बने अध्यक्ष, भाजपा के 17 पार्षद और वोट मिले केवल 16

केकड़ी नगर पालिका चुनाव: भाजपा ने गंवाया बोर्ड; कांग्रेस के कमलेश साहू बने अध्यक्ष, भाजपा के 17 पार्षद और वोट मिले केवल 16


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अजमेर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केकड़ी में चुनाव जीतने के बाद खुशी जताते कमलेश साहू व अन्य

  • भाजपा के मिश्रीलाल को 8 मतों से हराया

केकड़ी नगरपालिका में कांग्रेस से उम्मीदवार कमलेश कुमार साहू ने भाजपा उम्मीदवार मिश्रीलाल को 8 मतों से हराया। कमलेश को 24 मत मिले। खास बात यह रही है कि भाजपा के 17 पार्षद थे लेकिन वोट 16 ही मिले। पूर्व में यहां भाजपा का बोर्ड था और अनिल मित्तल चेयरमेन थे।

नगर पालिका केकड़ी के अध्यक्ष पद के लिए सुबह दस बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां इंडियन नेशनल कांग्रेस से कमलेश कुमार साहू तथा भारतीय जनता पार्टी से मिश्री लाल के बीच मुकाबला था।

मतदान पूरा होने के बाद मतगणना शुरू की गई। इसमें 24 वोट कांग्रेस से कमलेश कुमार साहू को मिले और भारतीय जनता पार्टी से मिश्री लाल को 16 मत मिले। ऐसे में कमलेश कुमार साहू को विजेता घोषित किया गया।

केकड़ी में मतदान के लिए कतार

केकड़ी में मतदान के लिए कतार

केकड़ी नगर पालिका में 40 सीट हैं। इसमें 21 पर कांग्रेस, 17 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय जीते। गौरतलब है कि केकड़ी चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है और चुनाव में वे यहां पूरी तरह सक्रिय रहे।



Source link