केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ग्वालियर पहुंचे: केन्द्रीय मंत्री बोले- दिग्विजय सिंह के आरोपों को तो अब कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ग्वालियर पहुंचे: केन्द्रीय मंत्री बोले- दिग्विजय सिंह के आरोपों को तो अब कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में सीएम शिवराज के साथ विजन डॉक्यूमेंट के कार्यक्रम में भाग लेने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ग्वालियर पहुंचे

  • रविवार को सीएम के साथ कई कार्यक्रम में लेंगे भाग
  • शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे

केन्द्रीय मंत्री कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार सुबह ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां वह सीएम के साथ कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। आते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय पर पलटवार किया है। दिग्विजय के एक दिन पहले दिए बयान कि नरेन्द्र सिंह तोमर ने कभी किसानी नहीं की है तो वह क्या किसानों का दर्द समझेंगे पर वह बोले हैं कि अब तो दिग्विजय सिंह के बयानों को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती है। साथ ही किसान आंदोलन पर कांग्रेस के सियासत करने का आरोप लगाया है। वह बोले हैं। किसान आंदोलन चल रहा है, लेकिन वह एक सीमित क्षेत्र का है। सरकार वार्ता के लिए तैयार है और मुझे लगता है कि शीघ्र ही उसका समाधान होगा।

रविवार सुबह देश के केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां सीएम शिवराज सिंह के साथ दिन में कई कार्यक्रम में भाग लेना है। स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है। स्वागत के दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की है। इसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को आरोप लगाने और किसान विषय में बोलने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि कांग्रेस जब सरकार में रही तब किसानों के लिए उन्होंने कुछ किया नहीं। इस प्रकार के रिफॉर्म हो इसकी समर्थक कांग्रेस पहले से रही है। 2019 चुनाव का कांग्रेस का घोषणा पत्र था, उसमें कांग्रेस ने इन बिलों का उल्लेख किया था। जब वह सरकार में आएंगे तो काम करेंगे, लेकिन कांग्रेस पलट कर किसानों के नाम पर सियासत करने की कोशिश कर रही है। हम प्रयास कर रहे हैँ जल्द ही यह मुद्दा सुलझा लिया जाएगा।



Source link