गौरतलब है कि कोच शास्त्री की असली उम्र 58 साल है और उनका जन्म 27 मई, 1962 को मुंबई में हुआ है. भारत के लिए रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले हैं. शास्त्री ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तकरीबन 7000 रन बनाए, वहीं इसके साथ-साथ उन्होंने 280 विकेट भी अपने नाम किये.
डेब्यू टेस्ट में किया यादगार प्रदर्शन
रवि शास्त्री ने महज 17 साल की उम्र में मुंबई के लिए रणजी डेब्यू कर लिया था और जब वो कॉलेज में पढ़ते थे तो उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला. रवि शास्त्री ने 21 फरवरी 1981 को वेलिंगटन में डेब्यू किया था. शास्त्री डेब्यू टेस्ट से एक दिन पहले ही वेलिंगटन पहुंचे थे और अपने पहले मुकाबले में ही उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन किया था. शास्त्री ने दोनों पारियों में 3-3 विकेट लिये थे. दूसरी पारी के 3 विकेट तो उन्होंने 4 गेंदों के अंदर ले लिये थे.
रवि शास्त्री ने अपने टेस्ट करियर का आगाज नंबर 10 के बल्लेबाज के तौर पर किया था लेकिन महज 2 साल के अंदर वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट में ओपनिंग करने लगे. रवि शास्त्री ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 17 मैचों में 44.04 की औसत से 1101 रन ठोके. रवि शास्त्री के बल्ले से बतौर ओपनर 4 शतक निकले. जिसमें उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया.
यह भी पढ़ें:
India vs England: 10 साल बाद भारतीय बॉलर्स ने की इतनी खराब गेंदबाजी, बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड
IND VS ENG: विराट कोहली की कप्तानी पर खड़े हुए सवाल, टीम के मना करने के बावजूद लिया DRS!
क्रिकेट करियर की समाप्ति के बाद रवि शास्त्री ने कमेंट्री में खासा नाम कमाया. उन्हें 11 जुलाई 2017 में टीम का हेड कोच चुना गया था. हेड कोच से पहले वो टीम के डायरेक्टर की भी भूमिका निभा चुके हैं.