चोरी की वारदात: व्यापारी की मां को घर में बंधक बना कर एक किलो सोना व नगदी लेकर चोर फरार,पुलिस लगी जांच में

चोरी की वारदात: व्यापारी की मां को घर में बंधक बना कर एक किलो सोना व नगदी लेकर चोर फरार,पुलिस लगी जांच में


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नालागढ़कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बद्दी शहर के लोग व्यापारी के घर पहुंचे, और लूटमार को लेकर पुलिस से मिले।

  • बद्दी के व्यापारी बोले-अगर ऐसी ही चलता रहा तो एसपी को सौंप देंगे दुकानों की चाबियां

हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्री एरिया बद्दी में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर में दिन-दहाडे उद्योगों में खुलेआम हो रही चोरी की घटनाओं के बाद अब अपराधी हथियार की नोंक पर लूटमार कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेज-1 के मकान में रहने वाले व्यापारी राजेश मित्तल के घर उनकी बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर करीब एक किलो सोने के ज़ेवर व नगदी लेकर तीन चोर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी को खंगालने में लगी रही। जानकारी के अनुसार कुछ नकाबपोश उस समय घर में प्रवेश हुए जब घर में व्यापारी की मां अकेली थी।घर के पास पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा कि एक-एक करके आरोपी घर में प्रवेश होकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है।

जिस समय वारदात हुई व्यापारी चंडीगढ़ से आ रहे थे

जिस समय घर में लूटमार हुई उस समय व्यापारी राजेश मित्तल चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे, चोरी की सूचना मिलने के तुरंत बाद घर में पहुंच पुलिस को सूचित किया। व्यापारी ने बताया कि चोरी की वारदात में परिवार बाल-बाल बचा है। मित्तल ने बताया कि घर से करीब एक किलो सोना व 2 लाख कैश चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों में भय का माहौल है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन एसपी को दुकानों की चाबियां देकर काम छोड़ना पड़ेगा। पुलिस थाना बद्दी के तहत धारा 382 का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें

बद्दी-नालागढ़ में पहले भी बंदूक की नोक पर कई चोरी की वारदात घटित हो चुकी है। बीते साल नालागढ़ के एचआरटीसी के समीप एक मंदिर में पुजारी से बंदूक की नोक पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 2018 में भी ऐसा ही मामला हाउसिंग बोर्ड के फेस 3 में पेश आया था जहां पर एक व्यापारी के घर में बुजुर्ग महिला की कनपटी पर बंदूक रख लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। इन मामलों में अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे है।

एसपी ने कहा जांच जारी

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने इस मामले पर बताया कि जानकारी के अनुसार जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो यह खुलासा हुआ कि आरोपी दोपहर में घर के आसपास बार-बार चक्कर काटते हुए रेकी कर रहे थे। जिसके बाद आरोपियों ने देर रात तक घर पर निगरानी रखते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बद्दी थाना के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।



Source link