- Hindi News
- Local
- Mp
- The Couple Was Returning To Bandhavgarh Tiger Reserve With A Broom To Make A Broom, The Herd Of Elephants, The Elderly Escaped And Saved Their Lives
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उमरिया13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उमरिया सामान्य वन मंडल के पाली रेंज में तेंदुए ने घर में घुसकर एक दर्जन बकरियों को मौत के घात उतार दिया।
- दूसरी घटना में तेंदुए ने 12 बकरियों को मार डाला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल डाला। आधी रात को महिला का क्षत-विक्षत् शव जंगल में मिला। खास है कि पिछले छह माह यहां जंगल हाथी से मौत का ये दूसरा मामला है। पिछले साल अक्टूबर में इसी रेंज में एक किसान को हाथियों ने कुचल दिया था।
ललती बाई (50) अपने पति बिहारी केवट निवासी हरदी के साथ शनिवार को पनपथा कोर रेंज के हरदी बीट के जंगल में गई थी। झाडू बनाने के लिए खड्डा लेकर शाम 5.30 बजे दोनों लौट रहे थे। रास्ते में चार-पांच जंगली हाथियों ने उन्हें घेर लिया। बचने के लिए पति-पत्नी दोनों अलग-अलग दिशा में भागे। पति किसी तरह बचकर गांव पहुंच गया, वहीं ललती बाई को हाथियों ने घेर लिया। सूचना पर पार्क प्रबंधन की टीम रात में कक्ष क्रमांक आरएफ 455 हरदी झील इलाके में सर्चिंग के लिए गई। रात करीब 12 बजे महिला का शव क्षत-विक्षत् हालत में पड़ा था। पास ही हाथियों का दल भी मौजूद था। दहशत में सभी लोग लौट आए।
रविवार सुबह छह बजे दोबारा वन विभाग की टीम पुलिस के साथ जंगल में गई। तब तक हाथियों का दल वहां से जा चुका था। पुलिस ने शव बरामद कर मौका पंचनामा बनाया। रेंजर पनपथा पराग सेनानी ने बताया, प्राथमिक तौर पर पांच हजार रुपए दिए गए हैं। वहीं, जनहानि प्रकरण में चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
गौशाला में बंधी 12 बकरियों का तेंदुए ने किया शिकार
दूसरी घटना में उमरिया सामान्य वन मंडल के पाली रेंज में तेंदुए ने घर में घुसकर एक दर्जन बकरियों को मौत के घात उतार दिया। खबर लगते ही रविवार सुबह गांव में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर तेंदुए का पगमार्क चिन्हित किए। 10 बकरियों की गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान भी मिले हैँ। वन विभाग की टीम ने मूवमेंट को देखते हुए गांव में गश्त बढ़ा दी है। एसडीओ पाली आरएल शर्मा ने बताया, पाली रेंज के बन्नौदा बीट में सूरजभान सिंह पिता बलदेव सिंह का मकान है। यह गांव धमोखर बफर की सीमा के नजदीक है। मकान की गौशाला में खपरैल छत एक हिस्सा खुला था। तेंदुआ छह फीट दीवार फांदकर भीतर घुसा। अंदर बंधी 12 बकरियों को गर्दन में काटकर मार डाला।