जादूगोड़ा में सड़क हादसा: चलती बाइक से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

जादूगोड़ा में सड़क हादसा: चलती बाइक से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जमशेदपुरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पोस्ट ऑफिस के काम से सहकर्मी के साथ घाटशिला जा रही थी महिला

जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में घायल महिला की MGM अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका बर्मामाइंस के कैलाश नगर निवासी सरोज मिश्रा (37) बिस्टुपुर स्थित पोस्ट ऑफिस में अनुबंध पर काम करती थी। महिला बाइक के पीछे बैठ जा रही थी और इसी दौरान वो सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। महिला ने हेलमेट भी पहना था।

सरोज मिश्रा पोस्ट ऑफिस के किसी काम से रविवार की सुबह वह अपने सहकर्मी बारीडीह निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ बाइक पर घाटशिला जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतका के पति संतोष मिश्रा जुस्को कर्मी है। वे ओडिसा के कलिंगनागर में कार्यरत है।

इधर, घटना की सूचना पर मृतक के पुत्र शुभम मिश्रा समेत अन्य परिजन MGM अस्पताल पहुंचे। सहकर्मी ने बताया- वे दोनों सुबह 9.30 बजे बाइक से पोस्ट ऑफिस के काम से घाटशिला जा रहे थे। रंकनी मंदिर से कुछ दूर स्थित एक ब्रेकर को पार करने के दौरान महिला चलती बाइक से गिर गई।



Source link