Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांचीएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला खरसावां जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया। जवान को हेलिकॉप्टर की मदद से रांची स्थित मेडिका लाया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की पुष्टि चाईबासा एसपी अजय लिंडा ने की है।
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला खरसावां जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों का मुवमेंट हैं। इसी सूचना पर सुरक्षाबल इस क्षेत्र में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इसी दौरान एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया।
जवान को हेलीकॉप्टर से बेहर इलाज के लिए रांची लाया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठा भाग निकले। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान की बरामदी की सूचना है।