- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Jamshedpur: Chutney Don Cut His Throat And Hands With A Blade In Sonari Police Station, Also Took Drug Addiction
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जमशेदपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
MGM में इलाज के बाद पुलिस चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह को अपने साथ वापस ले गई।
- सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि प्रिया सिंह को किसी मामले के लिए थाना नहीं बुलाया गया था
चटनी डॉन के नाम से मशहूर प्रिया सिंह ने रविवार को सोनारी थाना में आत्महत्या का प्रयास किया। उसने अपना गला और हाथ ब्लेड से काट लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना के दौरान वह नशे की हालत में थी। उसने करीब नशे की 20 गोली खाई थी। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया और उसे लेकर MGM अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद पुलिस चटनी डॉन को अपने साथ वापस ले गई।
चटनी डॉन ने बताया कि सोनारी पुलिस ने उसे एक मामले में सरेंडर करने के लिए थाना बुलाया था। जबकि उसपर कोई मामला नहीं है। डॉन बिट्टू, जाफर अली और सन्नी नामक युवक ने कोर्ट में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसी मामले में उसे थाना बुलाया गया था। पुलिस उसे टॉर्चर कर रही थी। वह पहले से ही ब्लेड लेकर थाना गई थी। उसने नशे की 20 गोली खाई थी। इसी दौरान उसने खुद का हाथ और गला ब्लेड से काट लिया।
वहीं, सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि प्रिया सिंह को किसी मामले के लिए थाना नहीं बुलाया गया था। वो सुबह खुद थाना आई थी। उसने थाना में सुसाइड का प्रयास नहीं किया। थाना में वह नशे में और ब्लेड से हाथ और गला काट कर आई थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई।
इधर, थाना प्रभारी रेणु गुप्ता के अनुसार, प्रिया सिंह का किसी युवक ने 25 हजार रुपए लिया है। पैसे वापस दिलाने के लिए वह थाना आई थी। जबकि इस मामले में उसने कोई केस थाना में दर्ज नहीं करवाया है। वह उसके पैसे वापस दिलाने की मांग कर रही थी। बताते चलें कि प्रिया सिंह जमशेदपुर में हाइवे पर कई छिन्नतई में शामिल रही है। साथ ही विभिन्न थाना में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।