नगर पालिका चुनाव: उदयपुर की 3 नगर पालिकाओं के लिए आज चुने जाएंगे अध्यक्ष, भींडर,सलूंबर और फतहनगर में जारी मतदान

नगर पालिका चुनाव: उदयपुर की 3 नगर पालिकाओं के लिए आज चुने जाएंगे अध्यक्ष, भींडर,सलूंबर और फतहनगर में जारी मतदान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उदयपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भींडर में मतदान के बाद जनता सेना के पार्षदों के साथ पूर्व विधायक रणधीर सिंह।

उदयपुर में नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। शहर की 3 नगर पालिकाओं के लिए 75 पार्षद वोट डाल रहे हैं। बता दें कि उदयपुर में फतहनगर, सलूंबर और भींडर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिनमें कुल 75 पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का चयन करेंगे।

भींडर नगर पालिका चुनाव में जनता सेना के 13 पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इस दौरान जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह ने जनता सेना की जीत का दावा किया उन्होंने कहा कि बहुमत जनता सेना के साथ है। बीजेपी और कांग्रेस ने मिल गठबंधन की कोशिश की थी। लेकिन जनता सेना के जनप्रतिनिधियों ने ऐसा नहीं होने दिया है।

वही सलूंबर में भी नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। दोपहर तक बीजेपी के 8 पार्षदों ने नगर पालिका पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। वहीं अब सबको इंतजार कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों का है। बता दे कि सलूंबर में कांग्रेस पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है। वही फतहनगर नगर पालिका के लिए भी मतदान शुरू हो गया है बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद अध्यक्ष पद के दावेदार के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।



Source link