निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, पाली की सात में से पांच में भाजपा का बोर्ड बनना तय

निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, पाली की सात में से पांच में भाजपा का बोर्ड बनना तय


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जोधपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पाली जिले के तखतगढ़ में मतदान केन्द्र के बाहर एकत्र दोनों पार्टियों के समर्थक।

  • सोजत, सांचौर व पोकरण में कड़ा मुकाबला

जोधपुर संभाग के नौ स्थानीय निकाय के मुखिया के चुनाव के मतदान चल रहा है। कई दिन से बाड़ेबंदी में रह रहे पार्षदों को आज भाजपा व कांग्रेस सीधे मतदान स्थल तक लेकर पहुंच रही है। पाली जिले के पांच निकाय में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। जबकि सोजत में जो भी पार्टी सेंधमारी में सफल रहेगी वह बोर्ड बना लेगी। वहीं फालना में सारा दारोमदार निर्दलीय पार्षदों के हाथ में है। जबकि पोकरण में त्रिकोणीय मुकाबले में स्थिति स्पष्ट नहीं है। जबकि सांचौर में बराबर रहने के बाद कांग्रेस व भाजपा तीन पार्षदों को रिझाने में जुटी है।

पाली जिले में निकाय चुनावाें में अध्यक्ष पद के लिए रविवार काे 7 ही निकायों में वाेटिंग चल रही है। 28 जनवरी काे हुए मतदान के बाद 31 जनवरी काे मतगणना में 7 में से 5 निकायों जैतारण, बाली, सादड़ी, तखतगढ़ व रानी में मतदाताओंं ने भाजपा काे स्पष्ट बहुमत दिया। फालना में भाजपा निर्दलीयों के साथ बाेर्ड बनाने की राह पर है। सिर्फ साेजत में भाजपा काे बहुमत के लिए 1 पार्षद और चाहिए। लेकिन यहां जातीय समीकरण के चलते सेंधमारी व बगावत डर है। ऐसे में साेजत में चेयरमैन काे लेकर राेचक मुकाबला है। भाजपा के जैतारण में रामस्वरूप, बाली में भरत, सादड़ी में खुमी, रानी में भरत राठाैड़, फालना में ललिता व तखतगढ़ में ललित कुमार चेयरमैन बनेंगे।

पोकरण में स्थिति स्पष्ट नहीं

पोकरण शहर की सरकार के चुनाव परिणाम दोपहर तक आ जाएंगे। नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जहां इन दिनों शहर में त्रिकोणीय संघर्ष जारी है। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। इसके चलते अभी तक शहर की सरकार की स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। इन सबके साथ भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता पोकरण में नगरपालिका का बोर्ड गठित करने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा रहे हैं। पालिका चुनाव को लेकर आमजन में अंतिम समय तक सस्पेंस बना हुआ है । भाजपा अपने खेमे में सर्वाधिक वोटों की गणित लगाकर आश्वस्त नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी इन दिनों अन्य प्रत्याशियों से मुलाकात कर उन्हें अपने समर्थन में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं

सांचौर में कड़ा मुकाबला

जालोर जिले के सांचौर में कांग्रेस व भाजपा को 16-16 सीट मिली थी। तीन स्थान निर्दलीय के खाते में गए थे। ऐसे में अब सारा दारोमदार निर्दलीय पर टिका है। वैसे जानकारों का कहना है कि कांग्रेस तीनों निर्दलीयों को साध चुकी है। ऐसे में उसके प्रत्याशी नरेश सेठ के जीतने की संभावना अधिक है। ऐन वक्त पर उलटफेर भी हो सकता है।



Source link